MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
US Iran Sanctions
US visa interview halt
Assam Crime
Montana family shooting
Global News Snapshot
Roorkee Double Murder
US-Iran tensions
Toxic Advance Booking
Supreme Court TMC Case
Bihar BPSC Student Protest Patna
Bihar BPSC Protest
Govinda Son Wedding Rumours
Kriti Sanon's Raksha Bandhan Ad Controversy
Gujarat Mumbai drug smuggling
Maharashtra hill tragedy
LPG Cylinder New Rule
Chandra Grahan 2026 Date & Time
H-1B visa fee hike
Delhi Weather Update
Amazon Datura sale
Mumbai Rustomjee Crown Demolition
Gwalior kissing car
US sanctions on Iran
Global News Snapshot
Batwara 1947 Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • Career
  • CBSE Board Exams 2026: क्या अब 12वीं के छात्र मार्क्स वेरिफिकेशन नहीं करा पाएंगे? जानें बोर्ड का बड़ा फैसला

CBSE Board Exams 2026: क्या अब 12वीं के छात्र मार्क्स वेरिफिकेशन नहीं करा पाएंगे? जानें बोर्ड का बड़ा फैसला

CBSE Board Exams 2026 से पहले बोर्ड ने छात्रों को सोशल मीडिया अफवाहों और पेपर लीक दावों से सावधान रहने की सलाह दी है। कक्षा 12 में डिजिटल मूल्यांकन लागू होने के बाद मार्क्स वेरिफिकेशन प्रक्रिया खत्म कर दी गई है। जानें पूरा अपडेट और बोर्ड की चेतावनी।

3 Min read
Author : Anita Tanvi
Published : Feb 14 2026, 03:23 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
CBSE बोर्ड का सोशल मीडिया अफवाहों पर सख्त रुख
Image Credit : Getty

CBSE बोर्ड का सोशल मीडिया अफवाहों पर सख्त रुख

CBSE के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने हाल ही में एक लाइव सेशन के दौरान छात्रों को खास सलाह दी। उन्होंने कहा कि छात्र सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, खासकर यूट्यूब और अन्य चैनलों पर चल रहे कथित पेपर लीक वीडियो पर भरोसा न करें। ऐसे वीडियो सिर्फ व्यूज और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए बनाए जाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी को परीक्षा से जुड़ी कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत इसकी जानकारी बोर्ड को दें। छात्रों से अपील की गई है कि वे बेवजह की ऑनलाइन चर्चाओं में समय बर्बाद करने के बजाय अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें और जरूरत पड़ने पर अपने शिक्षकों से मार्गदर्शन लें।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
अफवाह फैलाने वालों पर होगा FIR
Image Credit : Getty

अफवाह फैलाने वालों पर होगा FIR

बोर्ड ने साफ कर दिया है कि अगर कोई व्यक्ति सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों का नाम CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर सार्वजनिक किया जाएगा और उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई जाएगी। इसके बाद साइबर पुलिस ऐसे मामलों की निगरानी करेगी। बोर्ड का उद्देश्य साफ है, परीक्षा प्रक्रिया को सुरक्षित और निष्पक्ष बनाए रखना।

Related Articles

Related image1
Board Exam: एग्जाम हॉल में घबराहट होती है? 5 Tips बढ़ाएंगे आत्मविश्वास
Related image2
बोर्ड परीक्षा का पेपर 10 मिनट पहले कैसे खत्म करें? जानें स्मार्ट तरीके
35
सीबीएसई 12वीं में अब नहीं होगी मार्क्स वेरिफिकेशन
Image Credit : Getty

सीबीएसई 12वीं में अब नहीं होगी मार्क्स वेरिफिकेशन

CBSE ने इस साल से एक और बड़ा बदलाव किया है। 12वीं बोर्ड परीक्षा के बाद मार्क्स वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को बंद कर दिया गया है। इसकी वजह है डिजिटल इवैल्यूएशन सिस्टम, जिसे अब पूरी तरह लागू कर दिया गया है। बोर्ड का दावा है कि ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम के जरिए कॉपियों की जांच में मानवीय गलती की संभावना लगभग खत्म हो जाती है। अब शिक्षक कंप्यूटर पर खास सॉफ्टवेयर की मदद से उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करेंगे। इसमें नंबर जोड़ने, अपलोड करने या टोटलिंग की गलती की गुंजाइश नहीं रहती। इसलिए रिजल्ट जारी होने के बाद दोबारा जांच की जरूरत नहीं होगी।

45
12वीं बोर्ड परीक्षा कॉपी के डिजिटल इवैल्यूएशन से क्या फायदा होगा?
Image Credit : Getty

12वीं बोर्ड परीक्षा कॉपी के डिजिटल इवैल्यूएशन से क्या फायदा होगा?

CBSE का कहना है कि डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली से नतीजे पहले से ज्यादा तेज और सटीक आएंगे। पहले जहां कॉपियों की जांच में करीब 12 दिन लगते थे, अब यह काम 9 दिनों में पूरा हो जाएगा। इस सिस्टम की वजह से देश-विदेश के ज्यादा शिक्षक एक साथ ऑनलाइन कॉपियां जांच सकेंगे। फिजिकल कॉपियां एक जगह से दूसरी जगह भेजने की जरूरत भी खत्म हो जाएगी, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी। साथ ही यह तरीका पर्यावरण के लिहाज से भी बेहतर है, क्योंकि कागज के इस्तेमाल और ढुलाई की प्रक्रिया कम हो जाती है। बोर्ड का मानना है कि जब सिस्टम खुद टोटलिंग और अपलोडिंग संभाल रहा है, तो शिक्षकों का ध्यान सिर्फ उत्तरों के मूल्यांकन पर रहेगा। इससे कॉपियों की जांच ज्यादा साफ-सुथरे और व्यवस्थित तरीके से हो सकेगी।

55
CBSE बोर्ड छात्रों के लिए क्या है संदेश?
Image Credit : Getty

CBSE बोर्ड छात्रों के लिए क्या है संदेश?

CBSE ने साफ कर दिया है कि छात्र अफवाहों से घबराएं नहीं। बोर्ड परीक्षा एक गंभीर प्रक्रिया है और इसे लेकर फैल रही गलत खबरों से बचना जरूरी है। बोर्ड का कहना है कि अगर छात्र अपनी पढ़ाई पर फोकस रखें और सोशल मीडिया की भ्रामक बातों से दूर रहें, तो वे बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। CBSE Board Exams 2026 को लेकर बोर्ड की यह सख्ती इस बात का संकेत है कि परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। ऐसे में छात्रों के लिए सबसे बड़ा मंत्र यही है, अफवाहों से दूरी और पढ़ाई पर पूरी एकाग्रता।

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

About the Author

AT
Anita Tanvi
अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।
परीक्षा समाचार
शिक्षा समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
CTET Exam Date 2026: कब होगी सीटीईटी परीक्षा? नई एग्जाम डेट पर CBSE का बड़ा अपडेट जानें
Recommended image2
Capitals Name: China से लेकर Nauru तक, क्या आप बता सकते हैं 195 देशों की राजधानियों के नाम
Recommended image3
CTET 2026: आवेदन से चूक गए थे? CBSE ने फिर दिया मौका, जानिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई
Recommended image4
Work Shift: 9 से 5 की नौकरी से तंग? कर्मचारी ने बताया 2 से 10 की शिफ्ट क्यों है 'बेस्ट'
Recommended image5
CS Professional June 2026 Topper: कौन हैं खुशी अग्रवाल? कलकत्ता यूनिवर्सिटी से B.Com, अब बनीं AIR 1
Related Stories
Recommended image1
Board Exam: एग्जाम हॉल में घबराहट होती है? 5 Tips बढ़ाएंगे आत्मविश्वास
Recommended image2
बोर्ड परीक्षा का पेपर 10 मिनट पहले कैसे खत्म करें? जानें स्मार्ट तरीके
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved