Hindi

नीतीश के राज्यसभा की राह से पहले चर्चा में निशांत कुमार, जानिए कौन हैं

Hindi

नीतिश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं के बीच सुर्खियों में उनका बेटा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं के बीच उनके बेटे निशांत कुमार का नाम भी सुर्खियों में आ गया है। चर्चा है कि जल्द ही उनकी राजनीति में एंट्री हो सकती है।

Image credits: Getty
Hindi

कौन हैं निशांत कुमार?

20 जुलाई 1975 को जन्मे निशांत कुमार, नीतीश कुमार और मंजू सिन्हा के इकलौते बेटे हैं। 2007 में उनकी मां का निधन हो गया था। निशांत अविवाहित हैं और अधिकतर समय पटना में ही रहते हैं।

Image credits: Getty
Hindi

अबतक राजनीति से दूर रहे हैं निशांत कुमार

निशांत कुमार अबतक राजनीतिक मंचों और रैलियों से हमेशा दूर रहे। कभी-कभार वे अपने पिता के साथ किसी औपचारिक कार्यक्रम में दिखाई दिए, लेकिन पार्टी में कोई पद संभाला और न जिम्मेदारी ली।

Image credits: Getty
Hindi

निशांत कुमार का एजुकेशन

निशांत की शुरुआती पढ़ाई सेंट कैरेंस स्कूल, पटना में हुई। फिर मसूरी के मानव भारती इंटरनेशनल स्कूल से पढ़े। 12वीं के बाद रांची, BIT, Mesra से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में डिग्री ली।

Image credits: Getty
Hindi

निशांत कुमार की पर्सनल लाइफ

परिवारिक लोगों के अनुसार निशांत का झुकाव आध्यात्मिक जीवन की ओर ज्यादा रहा है। वे सार्वजनिक बहसों और राजनीतिक बयानबाजी से दूर रहे। यही वजह है कि मीडिया की सुर्खियों से भी बाहर रहे।

Image credits: Getty

केजरीवाल आरोपमुक्त, जश्न में बेटे पुलकित भी साथ… क्या करते हैं वो?

CBSE Board Exams स्टूडेंट्स के लिए 1 घंटे का मैजिक रिवीजन प्लान

Grace Marks CBSE: जानिए 1-2 नंबर से फेल छात्र को कैसे मिल सकती है राहत

CBSE Exam में इन 10 कॉमन मिस्टेक्स को अक्सर करते हैं स्टूडेंट्स! जानें