
करियर डेस्क : हिमाचल बोर्ड 10वीं के छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन तीन दिन बाद 27 जून को नतीजों (HPBOSE 10th Result 2022) का ऐलान कर सकता है। स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर रोल नंबर की मदद से अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं। हालांकि अभी तक बोर्ड की तरफ से रिजल्ट की तारीख की घोषणा नहीं की गई है।
1.16 लाख छात्रों को रिजल्ट का इंतजार
इस साल 26 मार्च से 13 अप्रैल 2022 तक हिमाचल बोर्ड की 10वीं परीक्षाएं आयोजित की गई थी। करीब 1.16 लाख छात्रों ने एग्जाम दिया है। 18 जून को बोर्ड ने इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी किया था। लेकिन हाईस्कूल के छात्रों को बोर्ड की तरफ से आधिकारी जानकारी का इंतजार है। यह इंतजार इस महीने के आखिरी सप्ताह यानी 27 जून तक खत्म हो सकता है।
इस आधार पर आएगा रिजल्ट
इस साल बोर्ड की तरफ से दो चरण टर्म 1 और टर्म 2 में 10वीं की परीक्षा आयोजित की गई। दोनो के अंकों के आधार पर फाइनल रिजल्ट बनाया गया है। इसी आधार पर परिणाम जारी होंगे। टर्म 1 परीक्षाएं नवंबर-दिसंबर 2021 में हुई थीं और 10 फरवरी 2022 को रिजल्ट आया था। मार्च 2022 में टर्म 2 की परीक्षाएं कराई गईं थी।
इस तरह चेक कर सकते हैं रिजल्ट
इसे भी पढ़ें
JAC 12th Arts-Commerce Result 2022: जल्द आने वाला है झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स-कॉमर्स का रिजल्ट, देखें अपडेट्स
AHSEC 12th Result 2022 : इस दिन जारी होगा असम बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, यहां चेक करें हर अपडेट्स
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi