हिमाचल प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल ने जारी की 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, इन बातों का रखें ध्यान

Published : Mar 27, 2022, 02:32 PM IST
हिमाचल प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल ने जारी की 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, इन बातों का रखें ध्यान

सार

हिमाचल प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल (HPSOS)  की परीक्षा देने वाले कैंडिडेट्स के एडमिट कार्ड में एग्जाम सेंटर से जुड़ी जानकारी दी गई है। कैंडिडेट्स को एग्जाम सेंटर पर 30 मिनट पहले रिपोर्ट करना है। 

करियर डेस्क.  हिमाचल प्रदेश में पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर है। हिमाचल प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल (HPSOS) ने  8वीं, 10वीं और 12वीं क्लास की परीक्षा के लिए डेटशीट (HP Board Exam Datesheets 2022) जारी कर दी है।  डेटशीट के अनुसार, 12वीं क्लास की परीक्षाएं 6 अप्रैल से शुरू होगी। जबकि 8वीं और 10वीं क्लास के एग्जाम 7 अप्रैल, 2022 से शुरू होंगे। जिन स्टूडेंट्स ने हिमाचल प्रदेश ओपन स्कूल परीक्षा  के लिए फॉर्म भरा था वो छात्र यहां शामिल हो सकते हैं। एग्जाम एक ही शिफ्ट में दोपहर 1.45 बजे से शाम 5 बजे तक होंगे। एग्जाम का समय तीम घंटे का होगा। स्टूडेंट्स को पेपर पढ़ने के लिए 15 मिनट का एक्सट्रा समय दिया जाएगा। ताकि स्टूडेंट्स अच्छे से पेपर पढ़ सकें और सवालों के जवाब देने में उन्हें किसी प्रकार की मुश्किल नहीं हो। 

इसे भी पढ़ें- JOB ALERT: असम राइफल्स में रैली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई, कैसे होगा सिलेक्शन
इन बातों का ध्यान रखें कैंडिडेट्स
बतां दें कि अभी बोर्ड के द्वारा केवल थ्योरी के पेपरों की डेटशीट जारी की गई है। अभी तक प्रैक्टिकल एग्जाम के डेट घोषित नहीं की गई है।  प्रैक्टिल एग्जाम की डेट बोर्ड के द्वारा बाद में घोषित की जाएगी। एग्जाम के दौरान स्टूडेंट्स को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। छात्र एग्जाम के दौरान मास्क लगाकर रहें और इसके साथ ही वो सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करें। छात्र अपने साथ हैंड सैनिटाइजर भी लेकर आएं।

 इसे भी पढे़ं- JOB ALERT: बैंक में नौकरी करने का मौका, 159 पोस्ट के लिए निकली वैकेंसी, जानें क्या है योग्यता

एग्जाम सेंटर के लिए क्या हैं गाइडलाइन
एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स को एग्जाम सेंटर में अपना एडमिट कार्ड लेकर जाना होगा। स्टूडेंट्स को एग्जाम सेंटर में 30 मिनट पहले पहुंचना होगा। कैंडिडेट्स एग्जाम सेंटर में किसी भी तरह की प्रतिबंधित वस्तुओं को अपने साथ लेकर नहीं जाएं। प्रतिबंधित वस्तुओं में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, हेडफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट शामिल हैं। 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!