HPBOSE Term 1 Results 2022: आज जारी होगा हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, जानें जरूरी डिटेल्स

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE), धर्मशाला सोमवार को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - hpbose.org पर कक्षा 10वीं और 12वीं 2022 टर्म 1 के परिणाम की घोषणा करने वाली है।

Asianet News Hindi | Published : Feb 7, 2022 6:47 AM IST

करियर डेस्क : हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, धर्मशाला, HPBOSE टर्म 1 परिणाम 2021-22 (Term 1 Results 2022) सोमवार, 7 फरवरी, 2022 को जारी किया जाएगा। जो छात्र एचपी बोर्ड 10 वीं, 12 वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट - hpbose.org पर अपना परिणाम देख सकते हैं। ये रिजल्ट दोपहर 2 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें- ICSE, ISC semester 1 results 2021-22: CISCE ने जारी किया 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

Latest Videos

देशभर में शुरू हो रहे 100 सैनिक स्कूलों में ई-काउंसिलिंग के जरिये होंगे एडमिशन, जानिए पूरी प्रक्रिया

ऐसे चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट
- सबसे पहले 10वीं-12वीं के छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  hpbose.org खोलें।

- होमपेज पर उपलब्ध HPBOSE 10th, 12th Term 1 Result 2021-2022 link लिंक पर क्लिक करें।

- यहां एक नया पेज ओपन होगा। जिसमें आप अपने संबंधित पाठ्यक्रम पर क्लिक करें।

-अब अपना परिणाम देखने और डाउनलोड करने के लिए अपना रोल नंबर दर्ज करें और रिजल्ट डाउनलोड करें।

- भविष्य के उपयोग के लिए अपनी मार्कशीट का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने टर्म 1 की कक्षा 10वीं की परीक्षा 20 नवंबर से 3 दिसंबर, 2021 तक और 18 नवंबर से 9 दिसंबर, 2021 तक कक्षा 12वीं की परीक्षा आयोजित की थी। एचपी बोर्ड 10 वीं, 12 वीं की परीक्षाएं CISCE और CBSE परीक्षाओं की तरह एक सेमेस्टर फॉर्मेट में आयोजित की गई थी। जिसका अगला सेमेस्टर मार्च-अप्रैल 2022 में आयोजित किया जाएगा।

रीचेकिंग प्रोसेस
जो छात्र अपने मार्क्स से संतुष्ट नहीं है या जिन्हें पेपर्स से जुड़ी कोई समस्या है, वह 10-15 दिनों के अंदर अपना पेपर रीचेकिंग के लिए भी डाल सकते हैं। बताया जा रहा है कि HPBOSE टर्म 1 रिजल्ट 2022 के बाद पेपर्स की रीचेकिंग भी होगी।

ये भी पढ़ें- JKPSC PO Mains admit card : जेकेपीएससी पीओ मेन का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

maharashtra tet Exam 2020 : एग्जाम में फेल हुए 293 उम्मीदवारों को मिला पासिंग सर्टिफिकेट, पुलिस ने किया खुलासा

Share this article
click me!

Latest Videos

Haryana Election: Uchana Kalan में Dushyant Chautala की करारी हार, हैरान करने वाली है BJP की जीत
LIVE: हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव परिणाम 2024 | ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट
Haryana Election Result पर आया Rahul Gandhi का पहला रिएक्शन, बताया आगे का प्लान
LIVE : Presentation Ceremony of "70th National Film Awards"
हरियाणा में BJP ने तोड़ा 57 साल का रिकॉर्ड: फॉर्मूला हिट-60 नए कैंडिडेट्स में 34 जीते