
करियर डेस्क। IAF Agniveer Exam 2023 Date/City name live: भारतीय वायु सेना ने IAF अग्निवीर परीक्षा 2023 की तारीख और शहर का नाम घोषित कर दिया है। अग्निवीर वायु परीक्षा 2023 में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in से सीधे अपनी परीक्षा तारीख और परीक्षा शहर में सेंटर का नाम देख सकते हैं।
उम्मीदवार IAF अग्निवीर परीक्षा 2023 की तारीख, शहर का नाम चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें-
उम्मीदवार अग्निपथ वायु की आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in को ओपन करें।
इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर दिए नोटिफिकेशन यानी घोषणा टैब पर क्लिक करें।
उम्मीदवार इसके बाद यहां दिख रहे लिंक "परीक्षा तारीख और अग्निवीरवायु 01/2023 के लिए परीक्षा शहर का नाम" पर क्लिक करें।
यहां स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा। इसमें उम्मीदवार अपने लॉग-इन क्रेडेंशियल भरें।
इसके बाद स्क्रीन परीक्षा से जुड़ी डिटेल्स स्क्रीन पर दिखाई देगी।
उम्मीदवार इसकी एक कॉपी भविष्य के संदर्भों के लिए सेव करके रख लें।
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, "एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से 24 से 48 घंटे पहले उम्मीदवार लॉग-इन के माध्यम से डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होगा।" इसलिए उम्मीदवारों को इंतजार करना चाहिए, लेकिन नियमित रूप से आधिकारिक पोर्टल की जांच करते रहें, जिससे वे महत्वपूर्ण अपडेट से चूक न जाएं।
न रहें न निराश करें मन को.. इन 5 शख्सियतों की लाइफ में फुल डेडिकेशन स्टोरी एक बार जरूर पढ़ लें
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi