IAS Interview Questions with Answers: यूपीएससी इंटरव्यू में पूछे जाने वाले 5 ट्रिकी सवाल और उनके साफ-साफ, आसान जवाब यहां पढ़ें। समझें कैसे सोचकर जवाब देना है और इंटरव्यू में अच्छा प्रभाव छोड़ना है।
जवाब: सामान्य तौर पर पुराने पीले बल्ब यानी इनकैंडेसेंट बल्ब के अंदर आर्गन (Argon) या कभी-कभी नाइट्रोजन (Nitrogen) गैस भरी जाती है। इस गैस का काम यह होता है कि फिलामेंट जल्दी न जले और बल्ब ज्यादा समय तक चले।
25
सवाल: भारत में हाईवे कितने प्रकार के होते हैं?
जवाब: भारत में सड़कों को उनके महत्व और कनेक्टिविटी के आधार पर बांटा जाता है-
नेशनल हाईवे (National Highway)- जो देश के बड़े शहरों और राज्यों को जोड़ते हैं।
स्टेट हाईवे (State Highway)- जो किसी राज्य के अंदर प्रमुख शहरों को जोड़ते हैं।
एक्सप्रेसवे (Expressway)- हाई स्पीड और सीमित एंट्री वाली सड़कें।
इसके अलावा जिला सड़कें और ग्रामीण सड़कें भी होती हैं, लेकिन मुख्य कैटेगरी यही मानी जाती हैं।
जवाब: CFL का फुल फॉर्म है- कॉम्पैक्ट फ्लोरोसेंट लैंप (Compact Fluorescent Lamp)। यह साधारण बल्ब की तुलना में लगभग 70-75% तक कम बिजली खर्च करता है। मतलब रोशनी उतनी ही, लेकिन बिजली का बिल कम। यही वजह है कि इसे एनर्जी सेविंग लाइट कहा जाता है। आजकल हालांकि LED ने CFL की जगह काफी हद तक ले ली है, क्योंकि LED और भी ज्यादा बिजली बचाती है।
जवाब: सेंधा नमक दरअसल चट्टानों से निकाला जाने वाला खनिज नमक है, जिसे अंग्रेजी में रॉक सॉल्ट (Rock Salt) या पिंक सॉल्ट भी कहा जाता है। यह समुद्री नमक से अलग होता है क्योंकि यह जमीन के अंदर मौजूद खनिज चट्टानों से मिलता है। व्रत के दौरान ज्यादातर लोग इसी नमक का इस्तेमाल करते हैं।
55
सवाल: मुगलों में किसने आलू नहीं खाया होगा?
जवाब: आलू भारत में पुर्तगालियों के जरिए 16वीं सदी के बाद आया। तो जिन मुगल शासकों का शासन उससे पहले था, जैसे बाबर या हुमायूं, उन्होंने आलू नहीं खाया होगा, क्योंकि उस समय भारत में आलू आया ही नहीं था। यानी सही जवाब होगा, शुरुआती मुगल शासक, क्योंकि उनके समय में आलू भारत में मौजूद नहीं था।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।