CA Exams 2022 का शेड्यूल जारी, 21 फरवरी से भरे जाएंगे फॉर्म, मई में होगीं परीक्षाएं

परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएंगी। कुछ पेपर्स दो घंटे के होंगे। इनके लिए परीक्षा का समय दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक होगा। जो पेपर्स 4 घंटे के होंगे, उनके लिए परीक्षा का समय दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक होगा।

Asianet News Hindi | Published : Jan 22, 2022 2:20 AM IST

करियर डेस्क. इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) ने मई 2022 में होने वाली सीए परीक्षा (CA Exams 2022) के लिए डेट की घोषणा कर दी है। आईसीएआई ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट icai.org पर सीए मई 2022 एग्जाम का टाइम टेबल (CA Exam 2022 time table) जारी किया है। सीए फाउंडेशन एग्जाम, सीए इंटरमीडिएट एग्जाम और सीए फाइनल एग्जाम तीनों की डेटशीट जारी कर दी गई है। इस एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल साइट्स पर जाकर डेटशीट देख सकते हैं। 

सीए एग्जाम टाइम टेबल

मई 2022 का पूरा शेड्यूल
सीए फाउंडेशन एग्जाम 2022 – 23, 25, 27 और 29 मई 2022 सीए इंटर एग्जाम 2022 (ग्रुप 1) – 15, 18, 20 और 22 मई 2022 सीए इंटर एग्जाम 2022 (ग्रुप 2) – 24, 26, 28 और 30 मई 2022 सीए फाइनल एग्जाम 2022 (ग्रुप 1) – 14, 17, 19 और 21 मई 2022 सीए फाइनल एग्जाम 2022 (ग्रुप 2) – 23, 25, 27 और 29 मई 2022

कब भरें सीए परीक्षा फॉर्म

कब होंगे पेपर
परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएंगी। कुछ पेपर्स दो घंटे के होंगे। इनके लिए परीक्षा का समय दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक होगा। जो पेपर्स 4 घंटे के होंगे, उनके लिए परीक्षा का समय दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक होगा।

इसे भी पढ़ें- IGNOU: पीएचडी कोर्स में एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम की डेट घोषित, जानें कब होगा पेपर

UPTET 2021: इस बार कड़ी तैयारी के बीच होगा एग्जाम, दो सेटों में तैयार किया गया है पेपर

Share this article
click me!