किसानों के भारत बंद के कारण स्थगित हुई 8 दिसंबर की ये परीक्षा, कैंडिडेट्स जान लें नई Exam Date

Published : Dec 08, 2020, 11:37 AM ISTUpdated : Dec 08, 2020, 11:42 AM IST
किसानों के भारत बंद के कारण स्थगित हुई 8 दिसंबर की ये परीक्षा, कैंडिडेट्स जान लें नई Exam Date

सार

आईसीएआई ने इस संबंध में सूचना जारी करते हुए कहा कि चार्टेड अकाउंटेंट फाउंडेशन परीक्षा पेपर -1, 'प्रिंसिपल्स एंड प्रक्टिस ऑफ अकाउंटिंग' के पेपर के शेड्यूल में भारत बंद के कारण बदलाव किया गया है। यह परीक्षा पूर्व में 8 दिसंबर 2020 को दोपहर दो बजे से शाम 5 बजे तक होनी थी।

करियर डेस्क.  ICAI CA exams postpond: किसानों के विरोध प्रदर्शन के चलते भारत बंद के कारण इंस्टीटयूट ऑफ चार्टेड अकाउंटेंटस ऑफ इंडिया (ICAI) ने आज 8 दिसंबर को होने वाली सीए (CA) फाउंडेशन की परीक्षा को स्थगित कर दिया है। यह निर्णय आज होने वाले भारत बंद के कारण लिया गया है।

भारत बंद के कारण 

आईसीएआई ने इस संबंध में सूचना जारी करते हुए कहा कि चार्टेड अकाउंटेंट फाउंडेशन परीक्षा पेपर -1, 'प्रिंसिपल्स एंड प्रक्टिस ऑफ अकाउंटिंग' के पेपर के शेड्यूल में भारत बंद के कारण बदलाव किया गया है। यह परीक्षा पूर्व में 8 दिसंबर 2020 को दोपहर दो बजे से शाम 5 बजे तक होनी थी।

13 दिसंबर को होगी परीक्षा

आईसीएआई की ओर से कहा गया है कि अब यह परीक्षा 13 दिसंबर को पूर्व निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित समय पर होगी। पहले से जारी प्रवेश पत्र ही इस परीक्षा के लिए मान्य होंगे।

परीक्षा संबंधी दिशा निर्देश 21 अगस्त को जारी किए गए थे। अभ्यर्थियों को उसे ध्यानपूर्वक पढ़ लेना चाहिए। साथ ही आईसीएआई ने स्टूडेंट्स को सीए परीक्षा से जुड़ी जानकारियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट  विजिट करने की सलाह दी है। 

नोट- कैंडिडेट्स नए एडमिट कार्ड्स के चक्कर में न पड़ें पहले से जारी एडमिक कार्ड्स ही मान्य रहेंगे। कोविड गाइडलाइंस के साथ परीक्षा संपन्न होंगी।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!