Independence Day Essay in Hindi: 15 अगस्त पर 10 लाइन का आसान निबंध, स्कूल स्टूडेंट्स के लिए बेस्ट शॉर्ट Essay

Published : Jul 31, 2026, 04:16 PM IST
Independence Day Essay in Hindi

सार

Essays on Independence Day in Hindi: स्वतंत्रता दिवस पर निबंध, 15 अगस्त पर 10 लाइन निबंध, छोटा निबंध और पैराग्राफ पढ़ें। स्कूल के छात्रों के लिए स्वतंत्रता दिवस पर आसान और प्रेरणादायक निबंध हिंदी में यहां देखें।

Independence Day Essay in Hindi: 15 अगस्त पर 10 लाइन का निबंध और Short Nibandh ढूंढ रहे हैं, तो स्कूल छात्रों के लिए स्वतंत्रता दिवस पर आसान Essay, Paragraph और Nibandh यहां उपलब्ध हैं। 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए गर्व और सम्मान का दिन है। बता दें कि इस दिन स्कूलों में भाषण, निबंध, कविता प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। अगर आप भी इस साल स्वतंत्रता दिवस पर निंबध प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं, तो यहां से लें बेस्ट 15 अगस्त निबंध आइडिया। 

15 अगस्त पर 10 लाइन का आसान निबंध (Independence Day Essay in Hindi 10 Lines)

  1. 15 अगस्त 1947 को भारत को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी।
  2. हर साल 15 अगस्त को पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।
  3. इस दिन देशभर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाता है।
  4. नई दिल्ली के लाल किले से भारत के प्रधानमंत्री देश को संबोधित करते हैं।
  5. हमें यह आजादी कई स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से मिली है।
  6. महात्मा गांधी, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस और चंद्रशेखर आजाद जैसे वीरों का योगदान हमेशा याद किया जाता है।
  7. स्कूलों और कॉलेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण और निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित होती हैं।
  8. इस दिन हमें देश की एकता, अखंडता और संविधान का सम्मान करने का संकल्प लेना चाहिए।
  9. हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह देश की प्रगति में अपना योगदान दे।
  10. स्वतंत्रता दिवस हमें देशभक्ति, जिम्मेदारी और राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देता है।

ये भी पढ़ें- Independence Day Essay in Hindi: स्वतंत्रता दिवस पर निबंध 100, 300 और 500 शब्दों में स्कूल और कॉलेज छात्रों के लिए बेस्ट Essay

स्कूल स्टूडेंट्स के लिए 15 अगस्त पर छोटा निबंध

स्वतंत्रता दिवस भारत का राष्ट्रीय पर्व है। इसे हर साल 15 अगस्त को पूरे उत्साह और सम्मान के साथ मनाया जाता है। वर्ष 1947 में इसी दिन भारत अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ था। इस अवसर पर देशभर में तिरंगा फहराया जाता है और शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाती है। स्कूलों में बच्चे भाषण, निबंध, कविता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हैं। यह दिन हमें अपने स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है। हमें हमेशा देश के कानूनों का पालन करना चाहिए, एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए और भारत को आगे बढ़ाने में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

15 अगस्त पर निबंध लिखते समय किन बातों का रखें ध्यान?

अगर स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर निबंध लिखना हो, तो शुरुआत 15 अगस्त के महत्व से करें। इसके बाद आजादी का संक्षिप्त इतिहास, स्वतंत्रता सेनानियों का योगदान और वर्तमान समय में नागरिकों की जिम्मेदारियों का उल्लेख करें। अंत में देशभक्ति, एकता और राष्ट्र निर्माण का संदेश जरूर लिखें। सरल भाषा, छोटे वाक्य और सही तथ्य निबंध को अधिक प्रभावशाली बनाते हैं।

ये भी पढ़ें- भारत के झंडे में 3 रंग क्यों, गोल चक्र में हैं कितनी तीलियां?

क्यों खास है 15 अगस्त?

15 अगस्त केवल एक राष्ट्रीय अवकाश नहीं है, बल्कि यह उन लाखों भारतीयों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का प्रतीक है जिन्होंने देश को आजाद कराने के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। यह दिन हर पीढ़ी को याद दिलाता है कि आजादी के साथ जिम्मेदारियां भी जुड़ी होती हैं। इसलिए स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों को याद करने का भी अवसर है।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

अगले 10 साल में हमेशा के लिए खत्म हो जाएंगी ये 5 नौकरियां! कहीं आपकी जॉब भी तो लिस्ट में नहीं?
Independence Day Essay in Hindi: स्वतंत्रता दिवस पर निबंध 100, 300 और 500 शब्दों में स्कूल और कॉलेज छात्रों के लिए बेस्ट Essay