साइंस और इंजीनियरिंग पर लेखों को पब्लिश करने वाला दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश है भारत

Published : Dec 18, 2019, 12:09 PM IST
साइंस और इंजीनियरिंग पर लेखों को पब्लिश करने वाला दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश है भारत

सार

अमेरिका के नेशनल साइंस फाउंडेशन द्वारा तैयार डेटा के मुताबिक चीन इस मामले में नंबर एक पर है जो दुनिया भर में छपने वाले वैज्ञानिक लेखों में 20.67 प्रतिशत योगदान देता है

वाशिंगटन: अमेरिका की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक भारत विज्ञान एवं इंजीनियरिंग विषय पर लिखे गए लेखों को प्रकाशित करने वाला विश्व का तीसरा सबसे बड़ा प्रकाशक है। अमेरिका के नेशनल साइंस फाउंडेशन द्वारा तैयार डेटा के मुताबिक चीन इस मामले में नंबर एक पर है जो दुनिया भर में छपने वाले वैज्ञानिक लेखों में 20.67 प्रतिशत योगदान देता है।

मंगलवार को जारी किए गए इन आंकड़ों में बताया गया कि 2008 में, भारत ने विज्ञान एवं इंजीनियरिंग विषय पर 48,998 लेख प्रकाशित किए। यह संख्या 2018 में बढ़ कर 1,35,788 लेखों पर पहुंच गई और अब भारत दुनिया भर में इस विषय पर प्रकाशित होने वाले लेखों में 5.31 प्रतिशत का योगदान देता है।

चीन में, 2008 में 2,49,049 वैज्ञानिक लेख प्रकाशित किए गए जो 2018 में बढ़ कर 5,28,263 हो गए। वैज्ञानिक लेखों के प्रकाशन के मामले में दूसरे नंबर पर अमेरिका (4,22,808) है। शीर्ष 10 की सूची में जगह बनाने वाले अन्य देशों में जर्मनी (1,04,396), जापान (98,793), ब्रिटेन (97,681), रूस (81,579), इटली (71,240), दक्षिण कोरिया (66,376) और फ्रांस (66,352) है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(प्रतीकात्मक फोटो)

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!