India Post GDS Recruitment 2020: डाक विभाग में 4166 पदों पर हो रही बंपर भर्ती, आवेदन की लास्ट डेट आज

Published : Jul 07, 2020, 05:17 PM IST
India Post GDS Recruitment 2020: डाक विभाग में 4166 पदों पर हो रही बंपर भर्ती, आवेदन की लास्ट डेट आज

सार

इन पदों पर भर्ती के लिए आज अंतिम तारीख है। इस पद के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष जबकि अधिकतम उम्र 40 साल होनी चाहिए। 

करियर डेस्क.  India Post GDS Recruitment 2020: इंडिया पोस्ट ऑफिस उत्तराखंड, हरियाणा और मध्य प्रदेश में डाक सेवकों के लिए कई वैकेंसी 4166 वैकेंसी निकाली थी जिसमें आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - appost.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

इन कुल वैकेंसी में हरियाणा पोस्टल सर्किल में 608 पदों पर भर्ती की जाएगी। मध्यप्रदेश सर्किल में 2,834 पदों पर भर्ती होगी और उत्तराखंड में 724 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया 8 जून को शुरू की गई थी। आज इस पद पर आवेदन करने की अंतिम तारीख है।

आयुसीमा (Age Limit)

इन पदों पर भर्ती के लिए आज अंतिम तारीख है। इस पद के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष जबकि अधिकतम उम्र 40 साल होनी चाहिए। 

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

इस पद पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार के पास दसवीं पास का सर्टिफिकेट होना चाहिए. साथ ही कैंडीडेट्स से ये भी अपेक्षा की जाती है कि उन्हें स्थानीय भाषा की भी समझ हो। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन ही एप्लिकेशन फॉर्म भरकर जमा करना होगा और एप्लिकेशन फीस भी ऑनलाइन माध्यम से जमा की जाएगी।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!