India Post Office Recruitment 2022: डाक विभाग में 98000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं पास करें अप्लाई

Published : Nov 04, 2022, 09:47 AM ISTUpdated : Nov 04, 2022, 10:12 AM IST
India Post Office Recruitment 2022: डाक विभाग में 98000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं पास करें अप्लाई

सार

इंडिया पोस्ट ने पोस्टमैन, मेल गार्ड समेत कई पदों के लिए आवेदन मंगाए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 98,083 पद भरे जाएंगे। ये भर्तियां देश की 23 सर्कल में खाली पदों पर की जाएंगी। 10वीं-12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। 

करियर डेस्क : सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri 2022) की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। डाक विभाग में 98000 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी (India Post Office Recruitment 2022) निकली है। ये भर्तियां पोस्टमैन, मेल गार्ड और एमटीएस के पदों पर होने जा रही है। इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इन पदों पर आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार इंडिया पोस्ट ऑफिस की ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

India Post Office Recruitment 2022 Vacancy Details
पोस्टमैन- 59,099 पद
मल्टी टास्किंग- 37,539 पद
मेल गार्ड- 1,445 पद

India Post Office Recruitment 2022 Age Limit
पोस्टमैन- न्यूनतम उम्र 18 साल, अधिकतम 32 साल
मेल गार्ड- कम से कम 18 साल अधिकमत    32 साल
मस्टी टास्किंग स्टाफ- कम से कम 18 साल अधिकतम 32 साल
SC, ST, OBC, PWD और PH कैंडिडेट्स को नियम अनुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट

India Post Office Recruitment 2022 Eligibility
किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं-12वीं पास उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 
कैंडिडेट्स को कंप्यूटर की नॉलेज होनी चाहिए।

How to Apply India Post Office Online Form

  • सबसे पहले भारतीय डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर  'India Post Recruitment 2022' लिंक पर क्लिक करें.
  • उस पद का चयन करें, जिसके लिए आवेदन करना चाहते हैं.
  • अपना क्रेंडेशियल भरें और रजिस्ट्रेशन कंप्लीट करें.
  • अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई डिटेल्स को भरें.
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  • अपना आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर लें. 
  • भविष्य में उपयोग के लिए उसका एक प्रिंटआउट भी ले लें.

इसे भी पढ़ें
गुजरात में चुनाव से पहले खुला नौकरियों का पिटारा : सरकार ने 27 लाख युवाओं को दे दी बड़ी खुशखबरी

SSC GD 2022: जीडी भर्ती में पांच अहम बदलाव, पेपर की टाइमिंग से प्रश्नों की संख्या तक सब बदल गया


 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर