इंडियन आर्मी ने महिलाओं के लिए खोले द्वार, 10वीं पास औरतें भी कर सकती हैं अप्लाई

Published : Jul 30, 2020, 04:51 PM ISTUpdated : Jul 30, 2020, 04:55 PM IST
इंडियन आर्मी ने महिलाओं के लिए खोले द्वार, 10वीं पास औरतें भी कर सकती हैं अप्लाई

सार

इंडियन आर्मी ने भारतीय महिलाओं के लिए वैकेंसी निकाली है। इसके लिए आर्मी ने 99 पोस्ट जारी किये हैं। भारतीय आर्मी के वीमेन मिलिट्री पुलिस में ये वेकेंसी निकली है।  अगर आप भी महिला होकर भारतीय आर्मी को सर्व करना चाहती हैं तो ये सबसे अच्छा मौका है। 

करियर डेस्क: इंडियन आर्मी में शामिल होना और देश के लिए सर्विस देने से ज्यादा गर्व की बात और कुछ नहीं हो सकती है। भारतीय आर्मी ने महिलाओं के लिए वैकेंसी निकाली है। इसमें 99 पोस्ट जारी किये गए हैं। इन पदों के लिए कोई भी महिला जो दसवीं पास है, अप्लाई कर सकती हैं। इसके लिए आवेदन फी नहीं है। ये बिलकुल निशुल्क है। जिस महिला को इन पदों में दिलचस्पी है, वो इंडियन आर्मी के वेबसाइट पर जाकर एप्लिकेशन सब्मिट कर सकते हैं।  

ये रही डिटेल्स 
इंडियन आर्मी ने सोल्जर जनरल ड्यूटी पोस्ट के लिए वेकेंसी निकाली है। इसके लिए कुल 99 पोस्ट हैं। बात अगर सैलरी की करें, तो ये आर्मी के नियमानुसार होगा। इन पदों के लिए महिलाओं को मिनिमम 45 परसेंट के साथ दसवीं पास करना अनिवार्य है। साथ ही इन पोस्ट के लिए अप्लाई करने के लिए महिला को कम से कम 17 साल का होना चाहिए। जबकि इसकी मैक्सिमम उम्र 21 साल होनी चाहिए। 

ये रही लास्ट डेट 
इस पोस्ट के लिए अप्लाई करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए आपको इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर जाकर अप्लाई करना है। साथ ही एप्लिकेशन के बाद उसे प्रिंट कर अपने पास रखना होगा। 

ऐसे होगा चयन 
इन पदों के लिए महिलाओं का चयन तीन स्टेप्स में होगा। इसमें फिजिकल फिटनेस, मेडिकल टेस्ट और रिटेन टेस्ट होना है। ऐसे में अगर आप भी भारतीय आर्मी में भर्ती होना चाहती हैं तो तुरंत अप्लाई करें।  
 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

CBSE Class 10 Second Board Result 2026 Date: सीबीएसई सेकेंड बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट कब आएगा? जानिए लेटेस्ट अपडेट
Passport vs Citizenship Debate: भारत में नागरिकता का असली डॉक्यूमेंट क्या है?