उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, ब्यूटी वत्सल ने किया टॉप तो दूसरे नंबर पर युगल जोशी ने मारी बाजी

Published : Jul 29, 2020, 01:00 PM ISTUpdated : Jul 29, 2020, 02:10 PM IST
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, ब्यूटी वत्सल ने किया टॉप तो दूसरे नंबर पर युगल जोशी ने मारी बाजी

सार

पहले नंबर पर उधमसिंह नगर निवासी ब्यूटी वत्सल ने 96.60 फीसदी के साथ टॉप किया। दूसरे नंबर पर नैनीताल के युगल जोशी ने 95.40 फीसदी के साथ टॉप किया। वहीं तीसरे नंबर पर 95.00 फीसदी अंकों के साथ राहुल यादव (देहरादून), सार्थक मैथाणी (गढ़वाल), वैभव थपलिया (चमोली), दीपक सती (अल्मोड़ा) और नैनीताल के मुकेश उपाध्याय ने टॉप किया। 

करियर डेस्क.  UBSE Class 10th, 12th results 2020: उत्तराखंड बोर्ड आफ सेकंडरी एजुकेशन (Uttarakhand Board) आज यानी बुधवार को दसवीं और बारहवीं के नतीजों का ऐलान कर दिया। इंटर की परीक्षा में इस बार 80.26 फीसदी छात्र पास हुए जिसमें 76.68 फीसदी लड़के और 83.63 फीसदी लड़कियां पास हुईं। बच्चे अपना रिजल्ट ubse.uk.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। 

 12वीं टॉपर्स 

बात करें तो पहले नंबर पर उधमसिंह नगर निवासी ब्यूटी वत्सल ने 96.60 फीसदी के साथ टॉप किया। दूसरे नंबर पर नैनीताल के युगल जोशी ने 95.40 फीसदी के साथ टॉप किया। वहीं तीसरे नंबर पर 95.00 फीसदी अंकों के साथ राहुल यादव (देहरादून), सार्थक मैथाणी (गढ़वाल), वैभव थपलिया (चमोली), दीपक सती (अल्मोड़ा) और नैनीताल के मुकेश उपाध्याय ने टॉप किया। 

हाईस्कूल टॉपर्स

हाईस्कूल में इस बार 71.39 फीसदी और 82.65 फीसदी लड़कियां पास हुईं। हाईस्कूल टॉप करने वालों में टिहरी गढ़वला के गौरव सकलानी ने 98.20 फीसदी अंकल पाकर टॉप किया। वहीं दूसरे नंबर पर 97.80 फीसदी पाककर उधमसिंहनगर की कु- जिज्ञासा हैं। इसके साथ ही तीसरे नंबर पर 97.60 अंकों के साथ शिवानी रावत, तनुज जगवांण और लक्षित सिंह बिष्ट हैं। पिछले साल दसवीं में 76.43 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे।

सवा लाख छात्रों ने दिए एग्जाम

इस साल उत्तराखंड बोर्ड (Uttarakhand Board) की दसवीं की परीक्षा में करीब डेढ़ लाख तो 12वीं के एग्जाम में सवा लाख छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया है। 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!