मुंबई में 3 घर, 700 ग्राम सोना और करोड़ों की नेटवर्थ! किस्मत बदलने वाली Reddit पोस्ट वायरल

Published : Aug 18, 2026, 12:35 PM ISTUpdated : Aug 18, 2026, 01:11 PM IST
Indian management consultant

सार

Viral Post ₹1 Crore to ₹7.5 Crore Net Worth: रेडिट पर एक भारतीय कंसल्टेंट की पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे ₹1 करोड़ की नेटवर्थ से ₹7.5 करोड़ तक का सफर तय किया। 37 साल के भारतीय कंसल्टेंट ने मिडिल ईस्ट में अपने करियर, कमाई और सेविंग्स की कहानी शेयर की है। जानें।

Viral Reddit Post: करियर की शुरुआत ₹10 लाख की सैलरी से करने वाले 37 वर्षीय भारतीय मैनेजमेंट कंसल्टेंट ने Reddit पर अपनी कमाई, सेविंग्स और निवेश का पूरा सफर शेयर किया है। उनका दावा है कि मिडिल ईस्ट जाने के बाद सिर्फ ढाई साल में उनकी नेटवर्थ करीब ₹6.5 करोड़ बढ़ गई। जानिए उन्होंने मिडिल ईस्ट करियर के बारे में क्या बताया और इतनी जल्दी-जल्दी कैसे बढ़ी उनकी दौलत।

22 की उम्र में ₹10 लाख से शुरू हुआ सफर

Reddit के r/Indian_flex पर शेयर की गई पोस्ट के मुताबिक, इस प्रोफेशनल ने 22 साल की उम्र में ग्रेजुएट ट्रेनी के तौर पर करियर शुरू किया था। उस समय उनका सालाना पैकेज करीब ₹10 लाख था। इंजीनियरिंग के बाद MBA करने पर 26 की उम्र में उन्होंने मैनेजमेंट कंसल्टिंग का रुख किया और उनकी कमाई बढ़कर लगभग ₹25 लाख सालाना हो गई। इसके बाद 29 साल की उम्र में उन्होंने कंसल्टिंग छोड़कर इंडस्ट्री में नौकरी की। यहां उनकी सैलरी करीब ₹40 लाख थी, जो अगले कुछ वर्षों में बढ़कर ₹65 लाख तक पहुंच गई।

भारत में बना करीब ₹1 करोड़ का नेटवर्थ

पोस्ट के अनुसार, भारत में काम करते हुए उन्होंने करीब ₹1 करोड़ की नेटवर्थ तैयार की। इसमें EPF, गोल्ड, इक्विटी और रियल एस्टेट शामिल थे। लेकिन उनके करियर और संपत्ति बनाने की रफ्तार में बड़ा बदलाव 34 साल की उम्र में आया, जब उन्होंने मिडिल ईस्ट में दोबारा मैनेजमेंट कंसल्टिंग शुरू की।

₹3.5 करोड़ की टैक्स-फ्री कमाई ने बदली तस्वीर

Reddit पोस्ट में शख्स ने बताया कि मिडिल ईस्ट पहुंचने पर उनका सालाना पैकेज करीब ₹3.5 करोड़ यानी लगभग 4 लाख डॉलर था। उन्होंने इसे टैक्स-फ्री इनकम बताया। उनके मुताबिक, अगले करीब ढाई साल में उन्होंने लगभग ₹6.5 करोड़ बचाए। इससे उनकी कुल नेटवर्थ करीब ₹7.5 करोड़ हो गई। हालांकि, ये सभी आंकड़े केवल Reddit यूजर के खुद के दावे हैं और स्वतंत्र रूप से सत्यापित नहीं किए गए हैं।

ये भी पढ़ें- ₹37 हजार महीने से ₹2.2 करोड़ तक पहुंची सैलरी, 11 साल में ऐसे बदली सॉफ्टवेयर इंजीनियर की किस्मत

मुंबई में तीन घर, 700 ग्राम गोल्ड और इक्विटी निवेश

अपने मौजूदा एसेट्स की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि मुंबई में उनके पास तीन पूरी तरह पेड-ऑफ प्रॉपर्टीज हैं। इसके अलावा करीब 700 ग्राम गोल्ड है, जिसमें फिजिकल गोल्ड और Sovereign Gold Bonds शामिल हैं। इक्विटी में उनका मौजूदा निवेश करीब ₹30 लाख बताया गया है और उन्होंने संकेत दिया कि आगे वह शेयर बाजार में अपना निवेश बढ़ाना चाहते हैं। नीचे देखें रेडिट पोस्ट-

हर महीने करीब 26 हजार डॉलर कमाई का दावा

जब Reddit पर उनसे मौजूदा इनकम के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उनकी मासिक कमाई करीब 26 हजार डॉलर है, जिसमें सालाना बोनस शामिल नहीं है। विदेश में कमाई को भारत लाने के सवाल पर उन्होंने NRE और NRO अकाउंट के जरिए पैसे ट्रांसफर करने की बात कही। हालांकि, वास्तविक टैक्स और बैंकिंग नियम व्यक्ति की रेजिडेंसी, इनकम के सोर्स और ट्रांजैक्शन नेचर पर निर्भर करते हैं।

ये भी पढ़ें- करोड़ों की टेक इंडस्ट्री से स्कूल बस ड्राइवर तक पहुंचा करियर, 25 साल Adobe में काम करने वाले की कहानी वायरल

इस पूरी कहानी का असली आकर्षण सिर्फ ₹7.5 करोड़ की नेटवर्थ तक पहुंचना नहीं है, बल्कि यह समझना भी है कि करियर में सही समय पर लिए गए फैसले, हाई-इनकम जॉब, विदेश में काम करने का मौका और लगातार बचत की आदत किस तरह किसी की संपत्ति बढ़ाने की रफ्तार को कई गुना तेज कर सकती है। भारत में करीब ₹1 करोड़ की नेटवर्थ बनाने के बाद मिडिल ईस्ट जाने से उनकी कमाई और सेविंग्स दोनों में बड़ा बदलाव देखने को मिला। हालांकि, यहां यह बात साफ रखना जरूरी है कि कमाई, निवेश, संपत्ति और बचत से जुड़े सभी आंकड़े खुद Reddit यूजर ने शेयर किए हैं। इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है, इसलिए इन्हें सत्यापित वित्तीय रिकॉर्ड या आम लोगों के लिए तय फॉर्मूले के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। यह कहानी एक व्यक्तिगत अनुभव और करियर-बेस्ड वेल्थ जर्नी के रूप में ही समझना ज्यादा उचित है।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

कौन हैं लक्ष्मणन मेय्यप्पन? 16 साल की उम्र में रचा इतिहास, बने दुनिया के सबसे कम उम्र के चार्टर्ड एकाउंटेंट
करोड़ों की टेक इंडस्ट्री से स्कूल बस ड्राइवर तक पहुंचा करियर, 25 साल Adobe में काम करने वाले की कहानी वायरल