Adobe Engineer Turns School Bus Driver: 25 साल Adobe में काम करने के बाद नौकरी गई, उसके बाद इस शख्स ने करियर को लेकर जो फैसला लिया वह चौंकाने वाला है। आखिर क्यों इस इंजीनियर ने स्कूल बस ड्राइवर बनने का फैसला किया?

Viral LinkedIn Story: लंबे समय तक टेक इंडस्ट्री में काम करने के बाद नौकरी की तलाश में जुटे जेम्स स्ट्रॉन ने अब करियर की नई राह चुनी है। 2025 में नौकरी जाने के बाद एक साल से ज्यादा समय तक मौके तलाशने के बावजूद जब बात नहीं बनी, तो उन्होंने स्कूल बस ड्राइवर की नौकरी स्वीकार कर ली। आगे पढ़िए पूरी कहानी।

जून 2025 में गई नौकरी, फिर शुरू हुआ मुश्किल दौर

जेम्स स्ट्रॉन ने Adobe में 25 साल से ज्यादा समय तक सॉफ्टवेयर क्वालिटी इंजीनियर के तौर पर काम किया। जून 2025 में उनकी नौकरी चली गई। इसके बाद उन्होंने टेक सेक्टर में दोबारा काम पाने की कोशिश की, लेकिन एक साल से ज्यादा समय तक उन्हें सफलता नहीं मिली। आखिरकार स्ट्रॉन ने अपने करियर को पूरी तरह नई दिशा देने का फैसला किया। LinkedIn पर शेयर की गई पोस्ट में उन्होंने बताया कि अब वह अपने स्थानीय स्कूल डिस्ट्रिक्ट में स्कूल बस ड्राइवर के तौर पर काम शुरू कर चुके हैं।

सैलरी कम, लेकिन काम में मिला नया सुकून

स्ट्रॉन ने साफ कहा कि नई नौकरी उनकी पिछली टेक जॉब के मुकाबले काफी कम कमाई देती है। इसके बावजूद वह इस बदलाव को लेकर सकारात्मक हैं। उनके मुताबिक, उन्हें काम पसंद आ रहा है, बच्चे अच्छे हैं और सहकर्मी भी सहयोगी और जमीन से जुड़े हुए हैं। उन्होंने अपने पुराने सहकर्मियों और LinkedIn कनेक्शंस का भी आभार जताया, जिन्होंने मुश्किल दौर में उनका हौसला बढ़ाया। साथ ही उन्होंने उन कंपनियों और रिक्रूटर्स पर भी नाराजगी जाहिर की, जिन्होंने उनके आवेदन नजरअंदाज किए या उन्हें जवाब तक नहीं दिया।

ये भी पढ़ें- इंडिपेंडेंस डे पर अर्पिता साहू ने खुद को दी ‘आजादी’, बताया क्यों 4.5 साल बाद छोड़ी कॉरपोरेट जॉब

'40 फीट की बस चलाऊंगा, कंप्यूटर नहीं'

अपने संदेश में स्ट्रॉन ने टेक इंडस्ट्री के भर्ती सिस्टम पर सवाल उठाते हुए कहा कि उम्मीदवारों के साथ बेहतर व्यवहार होना चाहिए। उन्होंने यह भी लिखा कि पुराने नियोक्ताओं के फैसलों ने आखिरकार उन्हें एक अलग भविष्य की ओर बढ़ने का रास्ता दिखाया। अब वह Colorado District 38 के लिए स्कूल बस चला रहे हैं। स्ट्रॉन का कहना है कि यह उनकी जिंदगी का नया अध्याय है और संभवतः उनका अंतिम करियर भी हो सकता है। नीचे देखें वायरल पोस्ट-

ये भी पढ़ें-Dreamum Wakeupum पर झूमते हुए बच्चों ने याद की पूरी Periodic Table, केमेस्ट्री टीचर का अंदाज हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर लोगों ने बताया अपना अनुभव

उनकी कहानी LinkedIn पर कई ऐसे प्रोफेशनल्स से जुड़ गई, जो लंबे अनुभव और योग्यता के बावजूद नौकरी नहीं मिलने की समस्या से गुजर रहे हैं। कुछ लोगों ने अपने करियर बदलने की मजबूरी शेयर की, जबकि दूसरों ने स्कूल बस ड्राइवर की जिम्मेदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए स्ट्रॉन के फैसले की सराहना की।