उच्च शिक्षा के लिए ब्रिटेन जा रहे हैं भारतीय स्टूडेंट्स, बढ़ गई 63 फीसदी संख्या

Published : Nov 29, 2019, 11:53 AM IST
उच्च शिक्षा के लिए ब्रिटेन जा रहे हैं भारतीय स्टूडेंट्स, बढ़ गई 63 फीसदी संख्या

सार

भारतीय छात्रों की संख्या में पिछले साल के मुकाबले इस साल 63 फीसदी इजाफा हुआ है ब्रिटेन के उच्चायोग ने यह जानकारी दी ब्रिटेन आव्रजन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, इस साल 30,000 भारतीय छात्रों को टायर 4 (अध्ययन) वीजा मिला

नयी दिल्ली: उच्च शिक्षा के लिए ब्रिटेन जाने वाले भारतीय छात्रों की संख्या में पिछले साल के मुकाबले इस साल 63 फीसदी इजाफा हुआ है। ब्रिटेन के उच्चायोग ने यह जानकारी दी। ब्रिटेन आव्रजन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, इस साल 30,000 भारतीय छात्रों को टायर 4 (अध्ययन) वीजा मिला। पिछले साल ऐसे छात्रों की संख्या 19,000 थी।

आंकड़ों के मुताबिक इस तरह पिछले साल की तुलना में पढ़ाई के लिए ब्रिटेन जाने वाले भारतीय छात्रों की संख्या 63 फीसदी बढ़ी है।

बयान में बताया गया है कि पिछले दशक में 2,70,000 भारतीय छात्रों को ब्रिटेन के अग्रणी शैक्षिक संस्थानों से फायदा हुआ है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(प्रतिकात्मक फोटो)

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!