
JAC Class 10th Result 2026 Date: झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 का लिंक 17 अप्रैल को देर रात ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव होने और फिर गायब होने के वायरल दावे के बीच सभी जानना चाहते हैं कि झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 कब जारी होगा? बता दें कि झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 का लिंक रात में अचानक एक्टिव हो गया था, जब कुछ स्टूडेंट्स ने अपने रोल नंबर और डिटेल्स डाले तो मार्कशीट भी प्रदर्शित हो गया, जिसके स्क्रीनशॉर्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, लेकिन दरअसल रिजल्ट की ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है, इसे टेक्निकल एरर बताया जा रहा है। ऐसे में जानिए झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा कब होगी?
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने इस साल 10वीं की परीक्षा 3 फरवरी से 17 फरवरी 2026 के बीच कराई थी। राज्यभर में करीब 4.3 लाख से ज्यादा छात्रों ने 1,238 परीक्षा केंद्रों पर एग्जाम दिया। अब कॉपियों की जांच का काम लगभग पूरा होने की ओर है। ऐसे में पिछले ट्रेंड और मौजूदा तैयारी को देखें तो रिजल्ट अप्रैल के तीसरे या चौथे हफ्ते में आने की पूरी संभावना है। जानिए झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र अपने मार्क्स कहां-कैसे चेक कर सकते हैं और JAC 10th Result 2026 की घोषणा किए जाने की डेट को लेकर लेटेस्ट अपडेट क्या है?
2024 में रिजल्ट 19 अप्रैल को जारी हुआ था, जो अब तक का सबसे जल्दी आया रिजल्ट माना जाता है। इसी पैटर्न को देखते हुए 2026 में भी अप्रैल के अंदर रिजल्ट आने की उम्मीद मजबूत है। अगर पिछले 10 सालों का रिकॉर्ड देखें, तो ज्यादातर बार रिजल्ट अप्रैल से जून के बीच जारी हुआ है। इसका मतलब साफ है,
रिजल्ट की डेट पूरी तरह कॉपी जांच और प्रशासनिक प्रक्रिया पर निर्भर करती है। जानिए पिछले 10 सालों में कब-कब आया झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट-
पिछले कुछ सालों में झारखंड बोर्ड का रिजल्ट काफी बेहतर रहा है। जिसमें-
झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 कहां चेक करें? (Jharkhand Board 10th Result 2026 Official Websites)
रिजल्ट जारी होते ही छात्र इन वेबसाइट्स पर जाकर अपने मार्क्स चेक कर सकते हैं-
JAC 10th Result 2026 Direct Link to Check
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।