UP Board Result 2026 Date: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं रिजल्ट कब आएगा? जानिए डेट को लेकर क्या है लेटेस्ट अपडेट

Published : Apr 17, 2026, 01:31 PM ISTUpdated : Apr 18, 2026, 10:57 AM IST
UP Board Result 2026 Date

सार

UPMSP UP Board 10th 12th Result 2026 Date: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। जानिए यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 कब आएगा? UPMSP 10वीं-12वीं रिजल्ट डेट, चेक करने का तरीका, डायरेक्ट लिंक और पासिंग मार्क्स डिटेल्स।

UPMSP UP Board 10th 12th Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा 2026 में शामिल लाखों स्टूडेंट्स के मन में इस समय एक ही सवाल है कि यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 कब आएगा? बता दें माध्यमिक शिक्षा परिषद , उत्तर प्रदेश प्रयागराज UPMSP UP Board 10th 12th Result 2026 जल्द ही जारी करने जा रहा है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार हर साल की तरह इस बार भी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026 जारी करने से पहले आधिकारिक तारीख और समय की घोषणा करेगा। फिलहाल यूपी बोर्ड रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया में लगा है, ऐसे में माना जा रहा है कि परिणाम जल्द जारी हो सकते हैं। जानिए UPMSP 10th 12th Result 2026 जारी होने के बाद कहां-कैसे चेक करें, यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी होने से जुड़े जरूरी अपडेट्स।

UP Board Result 2026: कब जारी होगा रिजल्ट?

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 जारी किए जाने की फाइनल डेट अभी घोषित नहीं हुई है, लेकिन ट्रेंड के हिसाब से अप्रैल के आखिरी हफ्ते तक 10वीं और 12वीं दोनों के नतीजे जारी किए जा सकते हैं। छात्र ध्यान रखें, जब तक बोर्ड ऑफिशियल नोटिस जारी न करे, तब तक किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें।

UP Board 10th 12th Result 2026: कहां सबसे पहले चेक कर पाएंगे रिजल्ट?

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होते ही आप इन ऑफिशियल वेबसाइट्स पर जाकर अपना स्कोर देख सकते हैं-

  • upmsp.edu.in
  • upmsp.edu.in/results
  • upresults.nic.in
  • results.digilocker.gov.in

रिजल्ट देखने के लिए सिर्फ एक चीज जरूरी है, आपका 10वीं या 12वीं बोर्ड एग्जाम रोल नंबर।

UP Board 10th 12th Result 2026 How to Check: रोल नंबर से यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट कैसे चेक करें?

रिजल्ट आते ही आप इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें-

  • upresults.nic.in वेबसाइट खोलें।
  • 10वीं या 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर डालें।
  • Submit पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
  • अपनी मार्कशीट डाउनलोड करके प्रिंट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

असली यूपी बोर्ड मार्कशीट कब और कैसे मिलेगी?

ऑनलाइन रिजल्ट सिर्फ प्रोविजनल होता है। असली मार्कशीट आपको कुछ हफ्तों बाद अपने स्कूल से मिलेगी। यही डॉक्यूमेंट आगे एडमिशन और नौकरी में काम आता है, इसलिए इसे संभालकर रखना बेहद जरूरी है।

इस बार यूपी बोर्ड रिजल्ट मार्कशीट में क्या नया होगा?

UP बोर्ड ने मार्कशीट को पहले से ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए कुछ खास फीचर्स जोड़े हैं। जिसमें-

  • मजबूत कागज, जो आसानी से फटेगा या खराब नहीं होगा।
  • खास मोनोग्राम, जो धूप और छांव में रंग बदलेगा।
  • UV लाइट में दिखने वाले सिक्योरिटी नंबर।
  • फोटोकॉपी पर “Photocopy” लिखा दिखाई देगा।
  • हिंदी और इंग्लिश दोनों में डिटेल्स मिलेंगे।

यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026: पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?

हाई स्कूल (10वीं) में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33 अंक जरूरी हैं। सिर्फ कुल प्रतिशत अच्छा होना काफी नहीं है। अगर किसी एक विषय में भी 33 से कम नंबर आए, तो फेल माना जाएगा। ऐसे में छात्र को कंपार्टमेंट परीक्षा देनी पड़ती है।

यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026: पासिंग क्राइटेरिया क्या है?

इंटरमीडिएट (12वीं) में भी नियम लगभग वही है। हर विषय में कम से कम 33% अंक जरूरी। थ्योरी और प्रैक्टिकल मिलाकर पासिंग तय होती है। चाहे आर्ट्स, साइंस या कॉमर्स, सभी स्ट्रीम पर यही नियम लागू है।

यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी सलाह

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए सलाह है कि वे अपना रोल नंबर और लॉगिन डिटेल्स पहले से तैयार रखें, ताकि रिजल्ट आते ही तुरंत चेक कर सकें। रिजल्ट जारी होने के दिन वेबसाइट पर ट्रैफिक ज्यादा होने की वजह से साइट स्लो हो सकती है, इसलिए घबराने की बजाय थोड़ी देर बाद दोबारा कोशिश करें। हमेशा सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट पर ही अपना रिजल्ट देखें, किसी भी फर्जी लिंक से बचें। मार्कशीट मिलने तक ऑनलाइन कॉपी को सुरक्षित सेव करके रखें और उसका प्रिंटआउट भी निकाल लें, ताकि आगे एडमिशन या अन्य काम में दिक्कत न हो। साथ ही अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर और ईमेल भी एक्टिव रखें, जिससे जरूरी अपडेट समय पर मिल सकें।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

CUET UG 2026 Last Minute Strategy: सीयूईटी में कम समय में ज्यादा स्कोर कैसे करें? एक्सपर्ट्स ने बताए 7 मास्टर टिप्स
Suvendu Adhikari Family: बंगाल CM सुवेंदु अधिकारी फैमिली में कौन-कौन, राजनीति में पूरा परिवार