
JAC Class 12 Result 2026 Date and Time: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) जल्द ही Class 12 का रिजल्ट जारी करने वाली है। हाल ही में UMANG ऐप पर एक मैसेज दिखा है, जिसमें लिखा है कि “JAC Board 2026 Intermediate (Class 12) results are now available।” इस अपडेट के बाद स्टूडेंट्स में उत्साह और बढ़ गया है। हालांकि अभी तक ना तो ऑफिशियल वेबसाइट पर और ना ही ऐप में रिजल्ट खुल रहा है। इसका मतलब साफ है कि रिजल्ट पूरी तरह तैयार है और कभी भी लिंक एक्टिव हो सकता है।
UMANG ऐप पर ऐसा मैसेज आमतौर पर तब आता है जब रिजल्ट जारी होने ही वाला होता है। इसलिए माना जा रहा है कि JAC 12th का रिजल्ट बहुत जल्द घोषित किया जा सकता है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे लगातार अपडेट चेक करते रहें।
बता दें कि झारखंड बोर्ड Class 10 का रिजल्ट जारी हो चुका है, जिससे यह साफ संकेत मिलता है कि अब अगला नंबर Class 12 का है और इसका रिजल्ट भी जल्द आ सकता है।
JAC Class 12 की परीक्षाएं 3 फरवरी से 23 फरवरी 2026 के बीच Arts, Science और Commerce तीनों स्ट्रीम के लिए कराई गई थीं। अब कॉपियों की जांच का काम भी लगभग पूरा हो चुका है।
मौजूदा जानकारी के अनुसार, रिजल्ट अप्रैल के आखिरी हफ्ते या मई की शुरुआत में आने की संभावना है। लेकिन UMANG ऐप के अपडेट को देखते हुए यह इससे पहले भी जारी हो सकता है। यानि अब झारखंड बोर्ड इंटर रिजल्ट की घोषणा कभी भी हो सकती है।
रिजल्ट जारी होते ही आप इन आसान स्टेप्स से अपना रिजल्ट देख सकते हैं-
ऑनलाइन मिलने वाली मार्कशीट अस्थायी (provisional) होगी। असली मार्कशीट आपको बाद में अपने स्कूल से मिलेगी। इसलिए स्टूडेंट्स अपना रोल नंबर और रोल कोड पहले से तैयार रखें और ऑफिशियल वेबसाइट या ऐप पर नजर बनाए रखें, क्योंकि रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।