
JAC 12th Result 2026 Out: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC), रांची ने आज 6 मई 2026 को कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। लंबे इंतजार के बाद अब साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम के छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ गया है, ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे धैर्य के साथ अपना परिणाम चेक करें। झारखंड बोर्ड इंटर रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे भी है।
JAC 12th Result 2026 Direct Link
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का रिजल्ट इस बार शानदार रहा है। आंकड़ों के मुताबिक, कुल 85,104 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 81,144 सफल घोषित किए गए। इस तरह लड़कों का पास प्रतिशत 95.34% दर्ज हुआ। वहीं छात्राओं ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन करते हुए बढ़त बनाई। कुल 1,25,991 छात्राओं में से 1,21,814 ने परीक्षा पास की, जिससे उनका पास प्रतिशत 96.68% रहा।
इस साल JAC 12वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन 3 फरवरी से 23 फरवरी 2026 के बीच किया गया था। सभी परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित हुई थीं। राज्यभर के हजारों छात्रों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, जिनका अब परिणाम सामने आ चुका है।
छात्र अपना रिजल्ट केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही देख सकते हैं-
रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को ज्यादा परेशानी नहीं होगी। नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें-
JAC 12th Science Toppers 2026
JAC 12th Arts Toppers 2026
JAC 12th Commerce Toppers 2026
बोर्ड के नियमों के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक लाना अनिवार्य है। साथ ही, सभी विषयों को मिलाकर भी कुल 33% अंक जरूरी हैं। जो छात्र किसी एक या अधिक विषय में सफल नहीं हो पाते, उन्हें पूरक (Compartment) परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।