
Arohi Deshpande JEE Advanced 2026: देश की सबसे कठिन इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में शामिल जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced 2026) का रिजल्ट घोषित होते ही कई छात्रों की सफलता की कहानियां चर्चा में आ गई हैं। इस बार जहां बिहार के गया के शुभम कुमार ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल कर देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया, वहीं महिला उम्मीदवारों में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली छात्रा बनीं आरोही देशपांडे। आरोही ने न सिर्फ JEE Advanced 2026 में महिला वर्ग में टॉप किया, बल्कि अपनी मेहनत और अनुशासित तैयारी से हजारों छात्रों के लिए प्रेरणा भी बन गई हैं। खास बात यह है कि उन्होंने JEE Main में भी शानदार रैंक हासिल कर पहले ही अपनी प्रतिभा का परिचय दे दिया था। जानिए जेईई एडवांस्ड 2026 में महिला कैटेगरी टॉपर आरोही देशपांडे कौन हैं, उन्हें कितने नंबर मिले और तैयारी की रणनीति क्या थी?
JEE Advanced 2026 में आरोही देशपांडे ने 360 में से 280 अंक हासिल किए हैं। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 77 प्राप्त की और महिला उम्मीदवारों में पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने दिल्ली जोन से परीक्षा दी थी। इससे पहले JEE Main 2026 में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा था, जहां उन्होंने AIR 99 हासिल की थी। लगातार दोनों प्रमुख परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन ने उन्हें इस साल की सबसे चर्चित छात्राओं में शामिल कर दिया है।
आरोही देशपांडे मूल रूप से महाराष्ट्र के पुणे की रहने वाली हैं। हालांकि, IIT में प्रवेश का सपना पूरा करने के लिए उन्होंने पिछले चार वर्षों से राजस्थान के कोटा में रहकर तैयारी की। कोटा को देश की इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी का बड़ा केंद्र माना जाता है। यहां उन्होंने Allen Institute से कोचिंग ली और लगातार अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखा। लंबे समय तक घर से दूर रहकर की गई मेहनत अब शानदार परिणाम के रूप में सामने आई है।
जेईई एडवांस्ड 2026 रिजल्ट के बाद अपनी प्रिपरेशन स्ट्रेटजी शेयर करते हुए आरोही ने बताया कि उन्होंने सिर्फ क्लासरूम पढ़ाई पर निर्भर रहने के बजाय टाइम मैनेजमेंट को अपनी सबसे बड़ी ताकत बनाया। उनके अनुसार, छुट्टियों और रविवार का उपयोग वे सिलेबस पूरा करने और कमजोर टॉपिक्स को मजबूत करने में करती थीं। अगर किसी चैप्टर की पढ़ाई अधूरी रह जाती थी तो उसके लिए अलग से समय निकाल कर उसे पूरा करती थीं। आरोही का मानना है कि रेगुलर रिवीजन ही किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता की असली कुंजी है। यही वजह थी कि वे लगातार अपने नोट्स अपडेट करती रहती थीं।
आरोही की तैयारी का एक दिलचस्प पहलू उनकी नोट्स बनाने की तकनीक भी रही। उन्होंने बताया कि केमिस्ट्री समेत कई विषयों के नोट्स तैयार करते समय वे Color Coding Technique का इस्तेमाल करती थीं। महत्वपूर्ण फॉर्मूले, कॉन्सेप्ट और फैक्ट्स को अलग-अलग रंगों में चिन्हित करने से उन्हें रिवीजन के दौरान जरूरी बिंदु जल्दी याद हो जाते थे। इससे परीक्षा के अंतिम दिनों में तैयारी को दोहराना भी काफी आसान हो गया।
आरोही ने छात्रों को एक महत्वपूर्ण सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि तैयारी के दौरान कभी-कभी स्वास्थ्य या अन्य कारणों से क्लास छूट सकती है। ऐसी स्थिति में घबराने या तनाव लेने के बजाय छूटे हुए हिस्से को व्यवस्थित तरीके से पूरा करने पर ध्यान देना चाहिए। उनका मानना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता उन छात्रों को मिलती है जो मुश्किल परिस्थितियों में भी निरंतरता बनाए रखते हैं।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।