
करियर डेस्क : जेईई मेन 2022 सेशन 2 परीक्षा के एडमिट कार्ड (JEE Main 2022 Session 2 Admit Card 2022) का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी अपडेट आ रही है। कल यानी 21 जुलाई 2022 को प्रवेश पत्र ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की मदद से इसे डाउनलोड कर सकेंगे। इसको लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। बता दें कि 25 जुलाई, 2022 को परीक्षा का आयोजन होगा।
How to Download JEE Main 2022 Session 2 Admit Card
500 से ज्यादा शहरों में परीक्षा का आयोजन
बता दें कि जेईई सेशन 2 की परीक्षा में 6 लाख 29 हजार 778 स्टूडेंट्स शामिल होने जा रहे हैं। 25 जुलाई, 2022 को परीक्षा देश में 500 शहरों और देश के बाहर 17 शहरों में आयोजित की जाएगी। बता दें कि जेईई मेन 2022 सेशन-1 के एग्जाम 23 जून 2022 से 29 जून तक आयोजित हुई थी। सेशन 1 का रिजल्ट 12 जुलाई 2022 को जारी किया गया था।
दो शिफ्ट में होगी परीक्षा
जेईई मेन सेशन 2 की यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तीन घंटे का पेपर होगा। वहं, दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड और परीक्षा सिटी स्लिप संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं।
इसे भी पढ़ें
99.9 पर्सेंटाइल पाकर भी खुश नहीं हैं JEE मेन टॉपर चिन्मय मूरजानी, जानें क्या है वजह और आगे का प्लान
JEE advanced 2022: इस तारीख से शुरू होगा जेईई एडवांस का रजिस्ट्रेशन, जानें एग्जाम डेट समेत सारी डिटेल्स
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi