कोटा के JEE टॉपर्स 2026 का वीडियो वायरल, कीपैड फोन बना चर्चा का विषय

Published : Feb 20, 2026, 03:47 PM IST
Kota JEE toppers 2026 Success Story

सार

Kota JEE toppers 2026: कोटा के जेईई मेन 2026 टॉपर्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में 99+ पर्सेंटाइल हासिल करने वाले छात्रों के पास स्मार्टफोन नहीं बल्कि कीपैड मोबाइल है। देखें शानदार वीडियो।

Kota JEE toppers 2026 Viral Video: देश में जेईई मेन की तैयारी के लिए कोटा सबसे ज्यादा चर्चित शहरों में गिना जाता है। यहां के नामी कोचिंग संस्थानों में हर साल हजारों छात्र इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए आते हैं। ज्यादातर छात्र अपने घर से दूर रहकर पीजी या किराए के कमरों में रहकर फोकस्ड स्टडी करते हैं। हाल ही में घोषित जेईई मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट के बाद कोटा के सफल छात्रों का एक शॉर्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

99.47 और 99.75 पर्सेंटाइल, लेकिन हाथ में कीपैड फोन

“JEE Toppers 2026 From Kota” कैप्शन के साथ वायरल वीडियो में एक छात्रा अपना नाम हिमांशी बताती है। जब उससे पर्सेंटाइल पूछा जाता है तो वह 99.47 बताती है और जब उसे मार्क्स दिखाने को कहा जाता है तो वह अपना मोबाइल दिखाती है, जो कि एक साधारण कीपैड फोन है। इसी वीडियो में ओम शिवहर नाम के छात्र से जब पर्सेंटाइल पूछा जाता है तो वह 99.75 पर्सेंटाइल बताता है। उसके पास भी स्मार्टफोन नहीं बल्कि कीपैड मोबाइल नजर आता है। छात्र यह भी कहता है कि उसका कोई सोशल मीडिया अकाउंट नहीं है। इन छात्रों की सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, फोकस और स्मार्टफोन व सोशल मीडिया से दूरी को बताया जा रहा है। नीचे देखें वीडियो-

 

 

X पर 1 लाख से ज्यादा व्यूज, यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर Bhupendra Singh Rathore नाम के यूजर ने 20 फरवरी को पोस्ट किया। अब तक इसे 111.1K से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो पर यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।

एक यूजर ने लिखा, “The reason why she is topper.”

दूसरे ने कहा, “इसे ही असली डिसिप्लिन कहते हैं। इतनी कम उम्र में स्मार्टफोन जरूरी नहीं।”

वहीं एक अन्य यूजर ने संतुलित राय देते हुए लिखा कि आजकल कोचिंग और कॉलेज के कई काम ऑनलाइन होते हैं, इसलिए स्मार्टफोन कई बार जरूरत भी बन जाता है।

JEE Main 2026 Session 1: 12 छात्रों ने हासिल किया 100 NTA स्कोर

हाल ही में घोषित जेईई मेन 2026 सेशन-1 रिजल्ट में 12 अभ्यर्थियों ने परफेक्ट 100 एनटीए स्कोर हासिल किया है। परीक्षा का आयोजन National Testing Agency (एनटीए) द्वारा किया जाता है। जेईई मेन हर साल दो सत्रों में आयोजित होती है। छात्र चाहें तो एक या दोनों सत्रों में शामिल हो सकते हैं। दोनों में से बेहतर स्कोर को फाइनल माना जाता है और उसी के आधार पर ऑल इंडिया रैंक जारी की जाती है।

JEE Advanced के लिए टॉप 2.5 लाख को मौका

जेईई मेन के आधार पर केवल टॉप 2,50,000 कैंडिडेट्स को JEE Advanced में बैठने का अवसर मिलता है। जेईई एडवांस्ड के जरिए देश के प्रतिष्ठित Indian Institutes of Technology (IITs) और अन्य प्रमुख संस्थानों में दाखिला मिलता है। बता दें इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए आईआईटी को देश में सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में गिना जाता है।

क्या स्मार्टफोन से दूरी ही जेईई सफलता की कुंजी?

कोटा के इन छात्रों का वायरल वीडियो एक बार फिर यह बहस छेड़ रहा है कि क्या डिजिटल डिटॉक्स और सोशल मीडिया से दूरी जेईई जैसी कठिन परीक्षा में सफलता का बड़ा कारण बन सकती है? हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि सफलता का असली मंत्र है- सही स्ट्रेटजी, रेगुलर प्रैक्टिस और टाइम मैनेजमेंट। तकनीक का उपयोग संतुलित तरीके से किया जाए तो वह पढ़ाई में सहायक भी साबित हो सकती है।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Highest Paying Jobs For Freshers: ये हैं बेंगलुरु की टॉप 5 कंपनियां, फ्रेशर्स को देती हैं सबसे ज्यादा सैलरी
Best CBSE Schools in Patna: पटना के 5 टॉप सीबीएसई स्कूल, रिजल्ट में अव्वल और एक्टिविटीज में भी आगे