JEE Main 2026 Session 1 का रिजल्ट 16 फरवरी 2026 तक जारी होगा। NTA ने ऑफिशियल नोटिस में रिजल्ट डेट की पुष्टि की है। जानें फाइनल आंसर-की, स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का तरीका और डायरेक्ट लिंक की पूरी जानकारी।
जेईई मेन 2026 सेशन 1 का इंतजार अब खत्म होने वाला है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने साफ कर दिया है कि रिजल्ट 16 फरवरी 2026 तक घोषित कर दिया जाएगा। आधिकारिक नोटिस में बताया गया है कि छात्र अपना स्कोरकार्ड NTA की वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर चेक कर सकेंगे। रिजल्ट जारी होने से पहले फाइनल आंसर-की भी अपलोड की जाएगी। इससे पहले संभावना जताई जा रही थी कि रिजल्ट 12 फरवरी को घोषित होगा लेकिन अब एनटीए की ओर से नोटिस जारी कर रिजल्ट डेट कंफर्म कर दिया गया है।
25
NTA के ऑफिशियल नोटिस में क्या कहा गया?
जारी अपडेट में NTA ने लिखा है कि JEE (Main) 2026 Session 1 का परिणाम 16 फरवरी 2026 तक घोषित कर दिया जाएगा। एजेंसी ने छात्रों से अपील की है कि वे किसी अफवाह पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही जानकारी लें। रिजल्ट के साथ ही स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक भी एक्टिव कर दिया जाएगा।
35
कब हुई थी JEE Main 2026 सेशन 1 की परीक्षा?
JEE Main 2026 सेशन 1 की परीक्षा 21, 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी। पेपर 1: पहले चार दिन दो शिफ्ट में, सुबह 9 बजे से 12 बजे और दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक हुई। पेपर 2: 29 जनवरी को सुबह 9 बजे से 12:30 बजे तक आयोजित हुई। देशभर के लाखों छात्रों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था।
NTA ने 4 फरवरी 2026 को प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी। छात्रों को 6 फरवरी 2026 तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था। अब सभी आपत्तियों की जांच के बाद फाइनल आंसर-की जारी होगी और उसी के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा।
55
कैसे चेक करें JEE Main 2026 Session 1 रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें-
jeemain.nta.nic.in वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर “JEE Main 2026 Session 1 Result” लिंक पर क्लिक करें।
अपना एप्लिकेशन नंबर और जरूरी डिटेल भरें।
सबमिट करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा।
स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।
ध्यान रखें: एडमिशन और काउंसलिंग प्रक्रिया में यही स्कोरकार्ड काम आएगा।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।