JEE Main 2026 Session 2 Answer Key कब आएगी? आज आ सकता है बड़ा अपडेट, ऐसे करें चेक

Published : Apr 10, 2026, 02:56 PM ISTUpdated : Apr 11, 2026, 10:39 AM IST
JEE Main 2026 Session 2 Answer Key

सार

JEE Main 2026 Session 2 Answer Key: जेईई मेन सेशन 2 प्रोविजनल आंसर की आज ही जारी होने की संभावना है। जानिए आंसर की जारी होने के बाद कहां-कैसे चेक करें। ऑफिशियल अपडेट के अनुसार कब आएगी जेईई मेन सेशन 2 प्रोविजनल आंसर की, कैसे करें डाउनलोड और गलत जवाब पर आपत्ति दर्ज करने की पूरी प्रक्रिया, फीस क्या है। लेटेस्ट अपडेट।

JEE Main 2026 Session 2 Answer Key: इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही JEE Main 2026 Session 2 की प्रोविजनल आंसर की जारी करने वाली है। जिन उम्मीदवारों ने अप्रैल में परीक्षा दी थी, वे अब अपने जवाबों का मिलान कर सकेंगे और अपने मार्क्स का अनुमान लगा सकेंगे। जानिए JEE Main 2026 Answer Key सेशन 2 प्रोविजनल आंसर की कब आयेगी और कहां-कैसे चेक करें, आपत्ति दर्ज करने का तरीका समेत पूरी डिटेल।

JEE Main 2026 Answer Key Session 2 आंसर की कब होगी जारी?

NTA के अनुसार, JEE Main 2026 Session 2 की प्रोविजनल आंसर की 10 या 11 अप्रैल 2026 तक जारी की जा सकती है। इसके साथ ही छात्रों के रिस्पॉन्स शीट और प्रश्न पत्र भी उपलब्ध होंगे।

कहां देखें JEE Main 2026 Session 2 आंसर की?

जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपनी JEE Main 202 सेशन 2 आंसर की चेक कर सकते हैं:

JEE Main 2026 Session 2 Answer Key कैसे डाउनलोड करें?

आंसर की चेक करना बेहद आसान है, बस ये स्टेप फॉलो करें-

  • ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • अब JEE Main 2026 Session 2 Answer Key लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड डालें।
  • सबमिट करते ही आपकी आंसर की स्क्रीन पर आ जाएगी।
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।

जेईई मेन 2026 सेशन 2 प्रोविजनल आंसर की में अगर जवाब गलत लगे तो क्या करें?

अगर आपको लगता है कि किसी सवाल का उत्तर गलत है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। NTA आपको आपत्ति दर्ज करने का मौका देती है। जिसके लिए प्रोविजनल आंसर की जारी करने के साथ ही डिटेल शेयर की जाएगी।

आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की फीस कितनी है?

JEE Main 2026 Session 2 Answer Key के हर सवाल पर आपत्ति उठाने के लिए 200 रुपए फीस देनी होगी। ध्यान रखें, ये फीस नॉन-रिफंडेबल है।

आपत्ति का मौका कब मिलेगा?

जेईई मेन 2026 सेशन 2 प्रोविनल आंसर की जारी होते ही आपत्ति दर्ज करने की विंडो भी खुल जाएगी। छात्रों को तय समय के अंदर ही अपने सवाल उठाने होंगे। इस दौरान वे किसी भी प्रश्न के उत्तर या प्रश्नपत्र में त्रुटि होने पर ऑनलाइन माध्यम से आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। निर्धारित शुल्क के साथ ही आपत्ति स्वीकार की जाएगी और विशेषज्ञों की टीम द्वारा सभी आपत्तियों की जांच की जाएगी, जिसके बाद जेईई मेन सेशन 2 फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।

कब आयेगा जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट 2026

फाइनल आंसर की जारी होने के बाद ही जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट की घोषणा होगी। कई बार फाइनल आंसर की और रिजल्ट साथ ही जारी कर दिए जाते हैं। रिजल्ट में एनटीए कैंडिडेट्स के ऑल इंडिया रैंक समेत अन्य डिटेल्स भी जारी करेगा।

कितने छात्रों ने दी JEE Main Session 2 परीक्षा 2026?

इस बार JEE Main Session 2 परीक्षा 2, 4, 5, 6, 7 और 8 अप्रैल को हुई थी। करीब 11.23 लाख छात्रों ने परीक्षा दी, जो देश-विदेश के 566 सेंटर और 304 शहरों में आयोजित हुई। आपत्तियों की समीक्षा के बाद NTA फाइनल आंसर की जारी करेगी। इसी के आधार पर रिजल्ट तैयार होगा, जो आगे आपकी रैंक और एडमिशन तय करेगा।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

UNESCO Prize 2026: लड़कियों की पढ़ाई के लिए काम किया है? जीत सकते हैं ₹40 लाख, ऐसे करें अप्लाई
NEET UG 2026 Guidelines: नीट यूजी स्टूडेंट्स ध्यान दें, 3 मई के एग्जाम से पहले जान लें ड्रेस कोड और जरूरी नियम