UP Board Result 2026 Date: कब आएगा यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट? जानिए कॉपी चेकिंग के बाद कितना लगता है टाइम

Published : Apr 09, 2026, 12:04 PM IST
UP Board Result 2026 Date

सार

UPMSP Class 10th 12th Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। कॉपी चेकिंग पूरी हो चुकी है और अब टेबुलेशन का काम जारी है। जानिए रिजल्ट कब जारी होगा, कहां चेक करें और क्या है लेटेस्ट ऑफिशियल अपडेट।

UP Board 10th 12th Result 2026 Date: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से जल्द ही यूपी बोर्ड 10वीं (मैट्रिक) और यूपी बोर्ड 12वीं (इंटरमीडिएट) रिजल्ट 2026 जारी किए जाने की संभावना है। बता दें कि परीक्षा में शामिल लाखों छात्रों का इंतजार अब आखिरी दौर में पहुंच चुका है। कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है और बोर्ड अब रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया में जुटा है। इस बीच यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल छात्रों के मन में सवाल है कि यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट आखिर कब आएगा? जानिए कॉपी चेकिंग के बाद अब यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी होने में कितना टाइम लग सकता है, लेटेस्ट अपडेट क्या है और रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने मार्क्स कहां-कैसे चेक करें।

यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 कब आएगा?

यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह के अनुसार, कॉपियों का मूल्यांकन 4 अप्रैल 2026 को पूरा हो गया है। इसके बाद टेबुलेशन और प्रोसेसिंग का काम चल रहा है, जिसमें आमतौर पर 20 से 25 दिन का समय लगता है। इस हिसाब से देखा जाए तो यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026, अप्रैल के आखिरी हफ्ते यानी 25-30 अप्रैल 2026 के बीच जारी होने की संभावना है।

UP Board Result 2026: पिछले साल कॉपी चेकिंग पूरा होने के कितने दिन बाद आया था रिजल्ट?

अगर पिछले साल के ट्रेंड को देखें, तो 2025 में कॉपी चेकिंग खत्म होने के 23 दिन बाद रिजल्ट आया था। रिजल्ट 25 अप्रैल 2025 को जारी हुआ था। ऐसे में 2026 में भी लगभग इसी टाइमलाइन को फॉलो किया जा सकता है।

UP Board 10th 12th Result 2026: इस साल कितने छात्रों ने दी थी यूपी बोर्ड परीक्षा 2026?

इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में कुल रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स 53.37 लाख थे। जिसमें हाईस्कूल यानी मैट्रिक में 27.61 लाख स्टूडेंट्स और इंटरमीडिएट में 25.76 लाख स्टूडेंट्स थे। परीक्षा में करीब 50 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे जबकि लगभग 2.87 लाख स्टूडेंट्स अनुपस्थित रहे थे।

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 कॉपी जांच में क्या रहा खास?

इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा 2026, 10वीं और 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन 18 मार्च से 4 अप्रैल तक चला। इसके लिए कुल 254 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे। इसके लिए करीब 1.53 लाख परीक्षक लगे। पूरी प्रक्रिया CCTV निगरानी में हुई। मोबाइल फोन पूरी तरह बैन रहे और सुरक्षा के लिए 24 घंटे पुलिस तैनात रही। बीच में ईद और रामनवमी की छुट्टियों के कारण शेड्यूल थोड़ा बढ़ा, लेकिन काम समय पर पूरा कर लिया गया।

यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट कहां और कैसे चेक करें?

रिजल्ट जारी होते ही छात्र इन वेबसाइट्स पर जाकर अपना स्कोर देख सकेंगे-

  • upmsp.edu.in
  • upresults.nic.in

यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 चेक करने का आसान तरीका नीचे देखें-

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in खोलें।
  • अब अपनी कक्षा अनुसार यूपी बोर्ड 10वीं या 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • दिए गए स्थान पर अपना रोल नंबर और स्कूल कोड डालें और सबमिट करें।
  • आपका रिजल्टस्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा अब इसे डाउनलोड कर सेव कर लें।

UP Board Result 2026: जरूरी सवाल और जवाब

क्या यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 समय पर आएगा?

बोर्ड अधिकारियों के मुताबिक, इस बार भी रिजल्ट लेट नहीं होगा और तय समयसीमा के भीतर जारी किया जाएगा।

क्या टॉपर लिस्ट भी साथ आएगी?

हर साल की तरह इस बार भी रिजल्ट के साथ टॉपर लिस्ट और पास प्रतिशत जारी होने की उम्मीद है। कॉपी जांच पूरी होने के बाद अब रिजल्ट जारी होने में ज्यादा समय नहीं बचा है। अगर सब कुछ तय प्लान के मुताबिक चला, तो अप्रैल के आखिरी सप्ताह में यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित हो सकता है। ऐसे में छात्रों को सलाह है कि वे आधिकारिक वेबसाइट्स पर नजर बनाए रखें और अपने रोल नंबर तैयार रखें।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

सरकारी नौकरी के 5 विकल्प, जिनमें 40 से 50 उम्र तक भी कर सकते हैं अप्लाई
Global AI Conference: बच्चों पर AI का असर, बेनेट यूनिवर्सिटी में जुटेंगे दुनियाभर के एक्सपर्ट