
JEE Main 2026 Session 2 Result Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से JEE Main 2026 Session 2 Result जारी कर दिया गया है? बता दें कि परीक्षा में शामिल कैंडिडेट अपना स्कोरकार्ड ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। टोटल 26 कैंडिडेट्स ने 100 परसेंटाइल हासिल किया है। जिसमें से पहले सेशन से 12 और दूसरे सेशन से 14 कैंडिडेट टॉप स्कोरर हैं। आज 20 अप्रैल को ही जेईई मेन सेशन 2 फाइनल आंसर की जारी हुई। पेपर-1 (BE/BTech) और पेपर-2 (BArch/BPlanning) दोनों की आंसर की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध है। जानिए जेईई मेन 2026 सेशन 2 रिजल्ट कहां-कैसे चेक और डाउनलोड करें। जेईई मेन 2026 सेशन 2 रिजल्ट और आसंर की चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध है। जेईई मेन 2026 सेशन 2 कैंडिडेट्स सीधे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर भी अपना स्कोरकार्ड और फाइनल आंसर की चेक कर सकते हैं।
JEE Main 2026 Session 2 Result Direct Link
JEE Main 2026 Session 2 Final Answer Key Direct Link
जेईई मेन टॉपर्स के राज्यवार आंकड़ों में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सबसे आगे रहे हैं, जहां से पांच-पांच अभ्यर्थियों ने 100 परसेंटाइल स्कोर हासिल किया है। इसके बाद राजस्थान का स्थान रहा, जहां चार छात्रों ने टॉप स्कोर प्राप्त किया। दिल्ली से तीन उम्मीदवारों ने यह उपलब्धि हासिल की, जबकि महाराष्ट्र और हरियाणा से दो-दो कैंडिडेट्स ने 100 परसेंटाइल स्कोर किया। वहीं तमिलनाडु, बिहार, गुजरात, चंडीगढ़ और ओडिशा से एक-एक छात्र टॉप स्कोरर बने हैं। एनटीए द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पेपर-1 (बी.ई./बी.टेक) के लिए देशभर से लगभग 11.06 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जबकि विदेशों से 4,229 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया। परीक्षा में करीब 93 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई और आधार प्रमाणीकरण की सफलता दर लगभग 97 प्रतिशत रही।
परफेक्ट 100 परसेंटाइल हासिल करने वाले उम्मीदवारों में सबसे अधिक संख्या सामान्य श्रेणी (जनरल) से रही है, जिनकी कुल संख्या 24 है। इसके अलावा एक अभ्यर्थी जनरल ईडब्ल्यूएस श्रेणी से और एक ओबीसी एनसीएल कैटेगरी से शामिल है। टॉप स्कोर करने वालों में दक्षिण भारतीय राज्यों के छात्रों का दबदबा देखने को मिला है। वहीं इस बार 100 परसेंटाइल प्राप्त करने वाले किसी भी उम्मीदवार में महिला अभ्यर्थी शामिल नहीं है।
पहले सेशन के टॉप स्कोरर्स में दिल्ली से श्रेयस मिश्रा शामिल हैं, वहीं राजस्थान से कबीर छिल्लर, चिरंजीब कार और अर्णव गौतम ने 100 परसेंटाइल प्राप्त किया। आंध्र प्रदेश से नरेंद्रबाबू गरी महिथ और पासला मोहिथ टॉपर्स बने। इसके अलावा बिहार से शुभम कुमार, ओडिशा से भावेश पात्रा, हरियाणा से अनय जैन, महाराष्ट्र से माधव विरादिया, गुजरात से पुरोहित निमय और तेलंगाना से विवान शरद महेश्वरी ने भी इस सूची में जगह बनाई। दूसरे सेशन में कुल 14 कैंडिडेट्स ने शीर्ष स्कोर हासिल किया। इनमें सबसे अधिक चार अभ्यर्थी तेलंगाना से रहे, जिनमें मंथा शिवा कामेश, रिषी प्रेमनाथ, साईं रित्विक रेड्डी और भवतेश रेड्डी शामिल हैं। आंध्र प्रदेश से बी. वेंकटा चंद्रशेखर रेड्डी, टी. दुर्गा सुप्रभाद और रोशन मनदीप रेड्डी ने टॉप स्कोर किया। दिल्ली से आदित्य गुप्ता और अर्थव पंजाबी सफल रहे, जबकि हरियाणा से अर्णव गांधी, महाराष्ट्र से सिद्धार्थ श्रीकांत, चंडीगढ़ से आरूष सिंघल, राजस्थान से यशवर्धन और तमिलनाडु से टी. गिरीश ने 100 परसेंटाइल हासिल किया। नीचे देखें लिस्ट-
JEE Main 2026 (Paper 1 – B.E./B.Tech) के परिणामों के आधार पर JEE Advanced 2026 में पात्रता तय करने के लिए NTA ने कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग कट-ऑफ स्कोर जारी किए हैं। प्रत्येक श्रेणी के लिए यह न्यूनतम योग्यता अंक अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं। देखें-
कैंडिडेट्स नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से अपना जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
अगर आपने जनवरी और अप्रैल दोनों सेशन दिए हैं, तो NTA आपके दोनों में से बेहतर स्कोर को फाइनल रिजल्ट में शामिल करेगा। इसका मतलब है कि एक खराब प्रयास आपके फाइनल रैंक को ज्यादा प्रभावित नहीं करेगा।
जेईई मेन 2026 सेशन रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स अपनी ऑल इंडिया रैंक (AIR) चेक कर सकते हैं। ऑल इंडिया रैंक के माध्यम से JEE Advanced के लिए कट-ऑफ क्लियर होता है। बता देंकि टॉप लगभग 2.5 लाख कैंडिडेट्स ही जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालिफाई करेंगे।
JEE Main और Advanced के बाद एडमिशन प्रक्रिया JoSAA काउंसलिंग के जरिए होती है। यहीं से IIT, NIT, IIIT और GFTI में सीट अलॉटमेंट होता है। काउंसलिंग जून 2026 से शुरू होने की उम्मीद है। काउंसलिंग में शामिल होने के लिए कैंडिडेट अपनी 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, JEE Main 2026 स्कोरकार्ड, फोटो आईडी प्रूफ, पासपोर्ट साइज फोटो जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।