JEE Main 2020 परीक्षा की आंसर Key रिलीज, ये है कैंडिडेट्स के लिए ऑब्जेक्शन करने का पूरा प्रोसेस

Published : Sep 08, 2020, 06:38 PM IST
JEE Main 2020 परीक्षा की आंसर Key रिलीज, ये है कैंडिडेट्स के लिए ऑब्जेक्शन करने का पूरा प्रोसेस

सार

सूचना तो यहां तक थी कि आंसर की 11 सितंबर को रिलीज की जाएगी लेकिन उसके पहले ही जेईई मेन परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है। इस साल करीब 8.7 लाख कैंडिडेट्स ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था।  

करियर डेस्क. JEE Main Answer Key Released: नेशनल टेस्टिंग ने जेईई मेन परीक्षा 2020 की आंसर की रिलीज कर दी है। वे स्टूडेंट्स जो इस साल जेईई मेन परीक्षा 2020 में बैठे हों, वे आधिकारिक वेबसाइट से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
 
ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन की आंसर की डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं। इस साल की जेईई मेन परीक्षा 01 से 06 सितंबर 2020 के मध्य आयोजित की गई थी। तब से कैंडिडेट्स आंसर की रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे।

सूचना तो यहां तक थी कि आंसर की 11 सितंबर को रिलीज की जाएगी लेकिन उसके पहले ही जेईई मेन परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है। इस साल करीब 8.7 लाख कैंडिडेट्स ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था।

ऐसे डाउनलोड करें आंसर की –

  • आंसर की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट यानी jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • यहां होमपेज पर उस लिंक पर क्लिक करें जिस पर लिखा हो ‘JEE Main Answer Key 2020’
  • ऐसा करते ही आपको एक नये पेज पर भेज दिया जाएगा।
  • यहां अपने लॉगइन क्रेडेंशियल्स डालकर लॉगइन करें।
  • इतना करते ही आपकी आंसर की स्क्रीन पर दिख जाएगी।
  • यहां से इसे डाउनलोड कर लें और चाहें तो भविष्य के लिए एक प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

 

ऐसे करें ऑब्जेक्शन –

  • आंसर की डाउनलोड करने के साथ ही कैंडिडेट ऑब्जेक्शन भी रेज़ कर सकते हैं। इसके लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां होमपेज पर एक ऑप्शन होगा challenge answer key, इस पर क्लिक करें।
  • यहां एक ऑप्शन सेलेक्ट करें। इसके लिए आपको एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालना होगा या एप्लीकेशन नंबर और डीओबी से भी लॉगइन कर सकते हैं।
  • अब बताई गई जगह पर जरूरी डिटेल्स डालें।
  • अब जिस प्रश्न के खिलाफ ऑब्जेक्शन करना है, उसका चुनाव करें।
  • अपने क्लेम को सेव करें और पेमेंट करने के लिए आगे बढ़ें
  • हर उत्तर के लिए 1000 रुपए फीस है। अगर आपका ऑब्जेक्शन सही निकलता है तो फीस रिफंड कर दी जाएगी

 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

National Science Day 2026: जानें CV Raman और रमन इफेक्ट से जुड़े 10 मजेदार GK सवाल
NCERT की बैन किताब से कितना होगा नुकसान? जानिए एक टेक्स्टबुक छापने में कितना आता है खर्च