JEE Main result 2022: जेईई मेन सेशन-2 का रिजल्ट जारी, इतनी है रैंक तो कर सकेंगे एडवांस के लिए अप्लाई

Published : Aug 08, 2022, 11:46 AM IST
JEE Main result 2022: जेईई मेन सेशन-2 का रिजल्ट जारी, इतनी है रैंक तो कर सकेंगे एडवांस के लिए अप्लाई

सार

जेईई एडवांस का रजिस्ट्रेशन रविवार, 7 अगस्त, 2022 से ही शुरू होना था लेकिन अब तक इसका लिंक ही एक्टिव नहीं हुआ है। इसके पीछे जेईई मेन सेशन-2 का रिजल्ट जारी नहीं होना बताया गया। सोमवार यानी आज शाम 4 बजे से रजिस्ट्रेशन का लिंक एक्टिव हो जाएगा।

करियर डेस्क : इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा, जेईई मेन पेपर-2 रिजल्ट (JEE Main Paper 2 Result 2022) का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जुलाई सत्र में हुई इस परीक्षा में कुल 6 लाख 29 हजार स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।  छात्र-छात्राएं एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और अन्य क्रेडेंशियल की जरुरत पड़ेगी। 

इन वेबसाइटों से चेक कर सकेंगे
jeemain.nta.nic.in
ntaresults.nic.in
nta.ac.in

How To Check JEE Main Result 2022 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.jeemain.nta.nic.in 2022 पर जाएं
  • अब Result 2022 के ऑप्शन पर जाएं
  • होमपेज पर JEE Main result 2022 session 2 लिंक पर क्लिक करें
  • अब अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें
  • एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें
  • एनटीए जेईई मेन रिजल्ट-2022 आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा
  • अब रिजल्ट को चेक कर लें और इसे डाउनलोड कर लें या प्रिंटआउट ले लें

किस रैंक तक कर सकेंगे एडवांस के लिए अप्लाई
इधर, आज शाम 4 बजे से जेईई एडवांस का रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। जेईई मेन में अच्छा स्कोर करने वाले कैंडिडेट्स जेईई एडवांस की परीक्षा में शामिल होते हैं। जेईई मेंस में पास 2.5 लाख तक रैंक हासिल करने वाले कैंडिडेट्स जेईई एडवांस के लिए आवदेन कर सकते हैं। एडवांस की परीक्षा पास करने वाले स्टूडेंट्स को आईआईटी (Indian Institutes of Technology) में एडमिशन दिया जाता है।

JEE Advanced 2022 Exam Date
जेईई एडवांस की परीक्षा रविवार, 28 अगस्त, 2022 को होगी। दो शिफ्ट में होने वाली परीक्षा का पहला पेपर सुबह 9 से 12 बजे तक चलेगा। वहीं, दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर 2.30 से शाम 5.30 बजे तक होगी। एग्जाम के बाद 1 सितंबर, 2022 को रिस्पॉन्स शीट जारी की जाएगी। 3 सितंबर, 2022 को प्रोविजनल आंसर जारी होगा। कैंडिडेट्स 3 औऱ 4 सितबंर को अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। 11 सितंबर, 2022 को फाइनल आंसर की के साथ रिजल्ट जारी किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें
JEE Advanced 2022: जेईई एडवांस के रजिस्ट्रेशन से पहले जान लें ये जरूरी बात, आज शाम 4 बजे एक्टिव होगा लिंक

JEE Main 2022 Answer Key : जेईई मेन सेशन-2 आंसर की यहां करें डाउनलोड, जानें कब आएगा फाइनल रिजल्ट

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

School Timings Changed: अब सुबह-सुबह नहीं जाना पड़ेगा स्कूल, इस शहर में बदली क्लास टाइमिंग
BMC Result 2026: कौन चलाता है मुंबई? मेयर या कोई और