JEE Main Toppers 2022: 24 स्टूडेंट्स को मिले 300 में से 300 स्कोर, आंध्रप्रदेश-तेलंगाना से सबसे ज्यादा टॉपर

जेईई एडवांस का रजिस्ट्रेशन आज शाम 4 बजे से शुरू हो जाएगा। इसकी जानकारी स्कोरकार्ड पर उपलब्ध कराई गई है। जेईई एडवांस के लिए क्वॉलिफाई करने वाले उम्मीदवार इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 2.5 लाख स्टूडेंट्स इसके लिए एलिजिबल हैं।

Asianet News Hindi | Published : Aug 8, 2022 7:41 AM IST

करियर डेस्क : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सोमवार को इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा, जेईई मेन पेपर-2 का रिजल्ट (JEE Main Paper 2 Result 2022) जारी कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 6 लाख 29 हजार स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। जिसमें से 24 स्टूडेंट्स को 100 पर्सेंटाइल स्कोर मिला है। इस छात्र-छात्राओं ने 300 में से 300 नंबर प्राप्त किया है। स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in  पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ की जरुरत पड़ेगी।

JEE Main 2022 Toppers List
24 स्टूडेंट्स को 100 परसेंटाइल

  1. पार्थ भारद्वाज- राजस्थान
  2. मयंक मोटवानी- राजस्थान
  3. नव्या- राजस्थान
  4. कृष्णा शर्मा- राजस्थान
  5. कनिष्क शर्मा- उत्तर प्रदेश
  6. सौमित्र गर्ग- उत्तर प्रदेश
  7. रूपेश बियाणी- तेलंगाना
  8. धीरज कुरुकुंडा- तेलंगाना
  9. जस्ती यशवंत वी वी एस- तेलंगाना
  10. बुसा शिव नागा वेंकट आदित्य- तेलंगाना
  11. अनिकेत चट्टोपाध्याय- तेलंगाना
  12. मेंडा हिमा वामसी- आंध्र प्रदेश
  13. पेनिकलपति रवि किशोर- आंध्र प्रदेश
  14. पोलीसेट्टी कार्तिकेय- आंध्र प्रदेश
  15. कोय्याना सुहास- आंध्र प्रदेश
  16. पल जलजाक्षी- आंध्र प्रदेश
  17. स्नेहा पारीक- असम
  18. श्रेणिक मोहन सकला- महाराष्ट्र
  19. सार्थक माहेश्वरी- हरियाणा
  20. कुशाग्र श्रीवास्तव- झारखंड
  21. अरुदीप कुमार- बिहार
  22. मृणाल गर्ग- पंजाब
  23. थॉमस बीजू चीरमवेलिल- केरल
  24. बोवा हरेन सात्विक- कर्नाटक

शाम 4 बजे से जेईई एडवांस का रिजस्ट्रेशन 
इधर, आज शाम 4 बजे से जेईई एडवांस का रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। जेईई मेन में अच्छा स्कोर करने वाले कैंडिडेट्स जेईई एडवांस की परीक्षा में शामिल होते हैं। जेईई मेंस में पास 2.5 लाख तक रैंक हासिल करने वाले कैंडिडेट्स जेईई एडवांस के लिए आवदेन कर सकते हैं। एडवांस की परीक्षा पास करने वाले स्टूडेंट्स को आईआईटी (Indian Institutes of Technology) में एडमिशन दिया जाता है।

JEE Advanced 2022 Exam Date
जेईई एडवांस की परीक्षा रविवार, 28 अगस्त, 2022 को होगी। दो शिफ्ट में होने वाली परीक्षा का पहला पेपर सुबह 9 से 12 बजे तक चलेगा। वहीं, दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर 2.30 से शाम 5.30 बजे तक होगी। एग्जाम के बाद 1 सितंबर, 2022 को रिस्पॉन्स शीट जारी की जाएगी। 3 सितंबर, 2022 को प्रोविजनल आंसर जारी होगा। कैंडिडेट्स 3 औऱ 4 सितबंर को अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। 11 सितंबर, 2022 को फाइनल आंसर की के साथ रिजल्ट जारी किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें
JEE Main result 2022: जेईई मेन सेशन-2 का रिजल्ट जारी, इतनी है रैंक तो कर सकेंगे एडवांस के लिए अप्लाई

JEE Advanced 2022: जेईई एडवांस के रजिस्ट्रेशन से पहले जान लें ये जरूरी बात, आज शाम 4 बजे एक्टिव होगा लिंक

Share this article
click me!