JEE Main 2022 topper: गुवाहाटी की स्नेहा पारीक बनी टॉपर, हर दिन 12 से 13 घंटे की पढ़ाई

जेईई मेन पहले सत्र की परीक्षा जून 2022 में आयोजित हुई थी। स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इस बार 12वीं पास छात्रों को जेईई परीक्षा में शामिल होने के दो मौके मिलेंगे। जेईई मेन सेशन 2 की परीक्षा जुलाई के आखिरी हफ्ते में होगी।

Asianet News Hindi | Published : Jul 11, 2022 6:51 AM IST / Updated: Jul 11 2022, 12:41 PM IST

करियर डेस्क : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से जारी जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा का रिजल्ट (JEE Main Session 1 Result 2022) में असम (Assam) की गुवाहाटी (Guwahati) की स्नेहा पारीक (Sneha Pareek) ने टॉप किया है। उन्हें 300 में से 300 का परफेक्ट स्कोर मिला है। बता दें कि रविवार आधी रात के बाद सेशन-1 का रिजल्ट जारी किया गया है। अभी सिर्फ पेपर 1 BE और B.Tech का रिजल्ट आया है। पेपर 2 B.Arch और B.Planning के नतीजे अभी नहीं आए हैं।

JEE Main 2022 topper Sneha Pareek
स्नेहा पारीक के पिता का नाम राजीव पारीक और मां सरिता पारीक हैं। उनके पिता गुवाहाटी में ही एक बिजनेसमैन हैं और मां हाउस वाइफ। स्नेहा शुरू से ही काफी टैलेंटेड रही हैं। वह इससे पहले किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (KPVY) की स्कॉलर भी रह चुकी हैं। 10वीं में भी स्नेहा के 95 प्रतिशत मार्क्स आए थे। स्नेहा ने अपनी जेईई मेन की पढ़ाई राजस्थान (Rajasthan) के कोटा (Kota) से की है। 

Latest Videos

IIT-बॉम्बे टॉपर स्नेहा पारीक की पहली पसंद
जेईई मेन टॉपर स्नेहा पारीक ने 300 में से 300 का स्कोर किया है। वह कंप्यूटर साइंस में बीटेक करना चाहती हैं। IIT-बॉम्बे उनकी पहली पसंद है। मीडिया से बातचीत में स्नेहा ने बताया कि वैसे तो 'सभी आईआईटी काफी प्रतिष्ठित हैं। वे किसी भी आईआईटी में एडमिशन लेना चाहती हैं, जहां उनका फेवरेट कोर्स ऑफर हो। अगर ऐसा होता है तो वे IIT-बॉम्बे को ही चुनेंगी।

हर दिन 12-13 घंटे की पढ़ाई
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तैयारी के दौरान स्नेहा पारीक ने सोशल मीडिया, एंटरटेनमेंट जैसी चीजों से दूरी बना के रखी। वह हर दिन 12 से 13 घंटे पढ़ाई करती थी। बोर्ड एग्जाम से ज्यादा उनका फोकस जेईई की तैयारी को लेकर था। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि कोचिंग के नोट्स ने उनसी काफी मदद की इसके अलावा उन्होंने एचसी वर्मा की फिजिक्स और सुदर्शन गुहा की केमिस्ट्री की किताब से पढ़ाई की।

जेईई एडवांस के लिए स्नेहा पारीक की स्टैटजी
स्नेहा पारीक अब अपनी सफलता को अपने फ्यूचर प्लान की तरफ ले जाना चाहती हैं। वह जेईई एडवांस की तैयारी में जुट गई हैं। जेईई एडवांस के लिए उन्होंने अलग से स्ट्रैटजी बनाई है। उन्होंने बताया कि वह ज्यादा से ज्यादा मॉक टेस्ट की प्रैक्टिस करेंगी। जेईई मेन के लिए भी उन्होंने मॉक टेस्ट पर काफी ज्यादा फोकस किया था। इसे वह फाइनल तैयारी के लिए ज्यादा जरुरी मानती हैं।

इसे भी पढ़ें
JEE Main Session 1 Result 2022 Declared: बोनस अंक के साथ जेईई मेन सेशन-1 का रिजल्ट जारी, जानें आगे की प्रॉसेस

CBSE 10th, 12th Result 2022: आने वाला है सीबीएसई 10वीं-12वीं का रिजल्ट, चेक करने का ये आसान तरीका

Share this article
click me!

Latest Videos

रिटर्न मशीन हैं 7 Stocks..मात्र 1 साल रखें बढ़ेगा पैसा!
मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev
राहुल ने बताई विपक्ष की पावर कहा- पहले जैसे नहीं रहे मोदी #Shorts
RSS और BJP की चुप्पी! संजय सिंह ने फिर से दोहराए Arvind Kejriwal के पूछे 5 सवाल
इस्तीफा देने के बाद कहां रहेंगे केजरीवाल, नहीं है घऱ #Shorts