JEE Main topper Sneha Pareek ने तैयारी के लिए कौन सी किताबों को पढ़ा, जानें स्ट्रैटजी

Published : Jul 11, 2022, 01:07 PM IST
JEE Main topper Sneha Pareek ने तैयारी के लिए कौन सी किताबों को पढ़ा, जानें स्ट्रैटजी

सार

स्नेहा पारीक के पिता का नाम राजीव पारीक और मां सरिता पारीक हैं। स्नेहा शुरू से ही पढ़ने में काफी टैलेंटेड रही हैं। वह किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (KPVY) की स्कॉलर भी रह चुकी हैं। हाईस्कूल की परीक्षा में स्नेहा को 95 प्रतिशत मार्क्स मिले थे। 

करियर डेस्क : जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा का रिजल्ट (JEE Main Session 1 Result 2022) में गुवाहाटी (Guwahati) के बिजनेसमैन राजीव पारीक की बेटी स्नेहा पारीक (Sneha Pareek) ने  टॉप किया है। उन्हें 100 परसेंटाइल यानी 300 में से 300 का परफेक्ट स्कोर मिला है। स्नेहा ने जेईई मेन की पढ़ाई राजस्थान (Rajasthan) के कोटा (Kota) से की है। रिजल्ट आने के बाद मीडिया से चर्चा के दौरान स्नेहा ने बताया कि किस स्ट्रैटजी से उन्होंने स्टडी पर फोकस किया और किन किताबों की मदद से उन्हें सफलता मिली।

हर दिन 12 घंटे की पढ़ाई
स्नेहा पारीक ने बताया कि वह जेईई मेन में पास होने के लिए हर दिन 12 से 13 घंटे की पढ़ाई करती हैं। सुबह कोचिंग जाती थीं और वहां से आने के बाद घर पर ज्यादा से ज्यादा उनका फोकस स्टडी पर ही होता था। वह लगातार नहीं बल्कि गैप लेकर पढ़ाई करती थी। उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता ने उनकी काफी मदद की। अब स्नेहा का पूरा फोकस जेईई एडवांस के एग्जाम पर है।

स्नेहा पारीक ने इन किताबों से पढ़ाई की
मीडिया से बात करते हुए स्नेहा ने बताया कि उन्होंने कोचिंग की नोट्स को ज्यादा से ज्यादा पढ़ा। इसके साथ ही मॉक टेस्ट की प्रैक्टिस खूब की। उन्होंने बताया कि मॉक टेस्ट के दौरान प्रैक्टिस सेट का पैटर्न और डिफीकल्टी लेवल लगभग जेईई मेन जैसा ही होता है। जेईई एडवांस के लिए भी उन्होंने यही स्ट्रैटजी अपनाई है। कोचिंग नोट्स के अलावा स्नेहा ने फिजिक्स के लिए एचसी वर्मा और केमेस्ट्री के लिए सुदर्शन गुहा की बुक्स को पढ़ा। इससे बेसिक कॉन्सेप्ट क्लीयर हुए और एग्जाम पास करने में मदद मिली।

कंप्यूटर साइंस से बीटेक करना चाहती हैं स्नेहा पारीक
स्नेहा पारीक ने मीडिया को बताया कि वह कंप्यूटर साइंस से बीटेक करना चाहती हैं। IIT बॉम्बे उनकी पहली पसंद है। उन्होंने ने कहा कि वैसे तो 'सभी आईआईटी काफी प्रतिष्ठित हैं। वे किसी भी आईआईटी में एडमिशन लेना चाहती हैं, जहां उनका फेवरेट कोर्स ऑफर हो। लेकिन अगर आईआईटी बॉम्बे चुनने को मिले तो यह सबसे खास होगा।

इसे भी पढ़ें
JEE Main 2022 topper: गुवाहाटी की स्नेहा पारीक बनी टॉपर, हर दिन 12 से 13 घंटे की पढ़ाई

JEE Main Session 1 Result 2022 Declared: बोनस अंक के साथ जेईई मेन सेशन-1 का रिजल्ट जारी, जानें आगे की प्रॉसेस


 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

School Timings Changed: अब सुबह-सुबह नहीं जाना पड़ेगा स्कूल, इस शहर में बदली क्लास टाइमिंग
BMC Result 2026: कौन चलाता है मुंबई? मेयर या कोई और