क्या JEE Main Exam की तारीख CBSE 12th Board की प्रैक्टिकल डेट से टकरा रही है? तो फिर छात्र कर सकते हैं ये काम

Published : Jan 19, 2023, 11:54 AM IST
क्या JEE Main Exam की तारीख CBSE 12th Board की प्रैक्टिकल डेट से टकरा रही है? तो फिर छात्र कर सकते हैं ये काम

सार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने जेईई मेन्स 2023 जनवरी सेशन के लिए रिवाइज्ड शेड्यूल जारी कर दिया है। जेईई मेन परीक्षा पहले से तय शेड्यूल के अनुसार, 24 जनवरी को शुरू होंगी, लेकिन अब 1 फरवरी 2023 को समाप्त होंगी।

एजुकेशन डेस्क। इन दिनों केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं चल रही हैं। इस बीच, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने जेईई मेन्स 2023 जनवरी सेशन के लिए रिवाइज्ड शेड्यूल जारी कर दिया है। हालांकि, तारीखें लगभग पहले जारी किए गए कार्यक्रम के समान ही रही हैं, मगर कई स्कूलों को जेईई मेन्स 2023 के साथ कक्षा 12 विज्ञान के प्रैक्टिकल की तारीखों के टकराने को लेकर चिंता बनी हुई है। अगर आप भी छात्र या अभिभावक के तौर पर इस दुविधा का सामना कर रहे हैं, तो यहां आपको कुछ जरूरी जानकारी शेयर कर रहे हैं। 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने दिसंबर में ही जेईई मेन्स परीक्षा की तारीखें जारी कर दी थीं। इसके मुताबिक, स्कूलों को प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए तारीखें निर्धारित करने के लिए कहा गया था। हालांकि, थोड़े संशोधित शेड्यूल के बाद कई छात्रों ने तारीखों के टकराव को लेकर चिंता जताई है। जेईई मेन परीक्षा पहले से तय शेड्यूल के अनुसार, 24 जनवरी को शुरू होंगी, लेकिन अब 1 फरवरी 2023 को समाप्त होंगी। 

सीबीएसई प्रैक्टिकल परीक्षा शेड्यूल 
उत्तर भारत में मौजूदा शीत लहर की स्थिति की वजह से कई राज्यों में सीबीएसई स्कूलों को प्रैक्टिकल परीक्षाओं का समय निर्धारित करने में मुश्किल हो रही है। बोर्ड ने भले ही 2 जनवरी 2023 से 15 फरवरी 2023 तक का समय दिया है, लेकिन ज्यादातर स्कूल जनवरी के दूसरे सप्ताह से भी प्रैक्टिकल परीक्षाएं शुरू नहीं कर पाए। 

छात्र सीबीएसई प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख जेईई मेन्स 2023 से टकराव पर क्या करें 

  • ऐसे में छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है। अगर उनकी कक्षा 12 की प्रैक्टिकल परीक्षा जेईई मेन 2023 परीक्षा की तारीख से टकरा रही है, तो उन्हें केवल अपने संबंधित स्कूलों को सूचित करना होगा। स्कूलों को इसकी सुविधा देनी होगी और प्रैक्टिकल परीक्षा को फिर से शेड्यूल करना होगा। 
  • स्कूल प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीखों को फिर से निर्धारित करेंगे और इससे पहले छात्रों से अपने प्रवेश पत्र जमा करने के लिए कह सकते हैं। बता दें कि एनटीए जेईई मेन एडमिट कार्ड कुछ दिनों में जारी हो सकता है। आवंटित परीक्षा तारीख और पाली का उल्लेख छात्रों के प्रवेश पत्र पर किया जाएगा। 
  • अगर स्कूल को जरूरत लगती है (हालांकि, परीक्षा की तारीख को ट्रांसफर करना आसान नहीं है), आवेदन के साथ प्रवेश पत्र की एक कॉपी प्रधानाचार्य को जमा की जा सकती है।
  • इस बात का भी ध्यान रखना जरूरी है कि सीबीएसई प्रैक्टिकल परीक्षा छोड़ना कोई विकल्प नहीं है। 12वीं कक्षा के छात्रों को प्रैक्टिकल और थ्योरी पेपर में 33 प्रतिशत या पासिंग मॉर्क्स हासिल करने की जरूरत है। अगर वे प्रायोगिक परीक्षा छोड़ देते हैं, तो उन्हें पास होने का सर्टिफिकेट नहीं दिया जाएगा और उन्हें अगले वर्ष प्रोन्नत होने के लिए प्राइवेट उम्मीदवार के रूप में प्रैक्टिकल परीक्षा में शामिल होना होगा। 

खबरें और भी हैं..

न रहें न निराश करें मन को.. इन 5 शख्सियतों की लाइफ में फुल डेडिकेशन स्टोरी एक बार जरूर पढ़ लें  

देश के Top-10 ऐसे CEO जिन्होंने खुद को बना लिया ब्रांड.. आपको भी जानना चाहिए उनकी सैलरी और कंपनी की डिटेल 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

UGC NET December 2025 Result Out: यहां चेक करें यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट-कटऑफ, जानें कितने पास हुए?
Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?