JEECUP: कैंडिडेट्स ने लिए जारी की गई आंसर की, ऐसे डाउनलोड करके देख सकते हैं सही उत्तर

Published : Sep 07, 2021, 11:43 AM IST
JEECUP: कैंडिडेट्स ने लिए जारी की गई आंसर की, ऐसे डाउनलोड करके देख सकते हैं सही उत्तर

सार

जो कैंडिडेट्स संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलिटेक्निक) के लिए उपस्थित हुए हैं, वे जेईईसीयूपी की आधिकारिक साइट jeecup.nic.in के माध्यम से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।  

करियर डेस्क. संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (Joint Entrance Examination Council) उत्तर प्रदेश ने 6 सितंबर, 2021 को जेईईसीयूपी (JEECUP) आंसर की ( Answer Key) 2021 जारी की है। जो कैंडिडेट्स संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलिटेक्निक) के लिए उपस्थित हुए हैं, वे जेईईसीयूपी की आधिकारिक साइट jeecup.nic.in के माध्यम से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

इसे भी पढे़ं- नहीं कैंसिल होगी NEET 2021 की परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया फैसला

यूपी जेईई परीक्षा 31 अगस्त से 4 सितंबर, 2021 तक आयोजित की गई थी। कैंडिडेट्स प्रत्येक प्रश्न के लिए एक राशि का भुगतान करके परिषद द्वारा जारी आंसर की के खिलाफ आपत्तियां उठा सकते हैं। कैंडिडेट्स इन आसान स्टेप्स से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। 

कैसे करें डाउनलोड

  • JEECUP की आधिकारिक साइट jeecup.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध जेईईसीयूपी आंसर की 2021 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपकी आंसर की स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • आंसर की जांच करें और पेज डाउनलोड करें।


उत्तर प्रदेश के विभिन्न पॉलिटेक्निक संस्थानों में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है। उसी के लिए परिणाम लास्ट आंसर की जारी होने के तुरंत बाद घोषित किया जाएगा। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार जेईईसीयूपी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं। 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!