JNU PG 1st Merit List 2022 : इंतजार खत्म, आज आ रहा है जेएनयू पीजी एडमिशन की पहली मेरिट लिस्ट

जेएनयू पीजी की पहली मेरिट लिस्ट के 6 दिन बाद यानी 8 नवंबर को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इसके बाद 13 नवंबर को तीसरी और 2 दिसंबर को फाइनल मेरिट  लिस्ट रिलीज की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से मेरिट लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

Asianet News Hindi | / Updated: Nov 02 2022, 07:00 AM IST

करियर डेस्क : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में पीजी प्रोग्राम में एडमिशन लेने जा रहे स्टूडेंट्स का इंतजार आज खत्म हो रहा है। जेएनयू पोस्टग्रेजुएशन में एडमिशन की पहली मेरिट लिस्ट (JNU PG 1st Merit List 2022) आज जारी करने जा रहा है। यह मेरिट लिस्ट कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पीजी (CUET PG 2022) के स्कोर के आधार पर बनाया गया है। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद रजिस्ट्रेशन कराने वाले कैंडिडेट्स विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं।

जेएनयू पीजी मेरिट लिस्ट इस तरह चेक करें
अगर आपने भी जेएनयू पीजी के लिए रजिस्ट्रेशन काया है तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मेरिट लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत रहेगी। आप चाहे तो नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से भी मेरिट लिस्ट देख सकते हैं।

JNU PG 1st Merit List 2022 How To Check 

JNU PG 2nd-3rd Merit List 2022 Date 
बता दें कि पहली मेरिट लिस्ट में एडमिशन प्रक्रिया की शुरुआत के साथ ही जेएनयू दूसरी मेरिट लिस्ट भी जारी कर देगा। दूसरी लिस्ट 8 नवंबर, 2022 को जारी की जाएगी। वहीं, 13 नवंबर, 2022 को तीसरी मेरिट लिस्ट भी रिलीज कर दी जाएगी। इन तीन मेरिट लिस्ट के बाद 2 दिसंबर, 2022 को विश्वविद्यालय फाइनल मेरिट लिस्ट जारी करेगा। बता दें कि जेएनयू में 28 नवंबर, 2022 से क्लासेस चलेंगी।

इसे भी पढ़ें
IGNOU Admission 2022: इग्नू जुलाई सत्र में रजिस्ट्रेशन की डेट आगे बढ़ी, चूक गए हैं तो कंप्लीट कर लें फॉर्म

JEE Main 2023 : नवंबर में इस दिन से शुरू होगा जेईई मेन का रजिस्ट्रेशन, यहां देखें डेट


 

Share this article
click me!