35 हजार रुपए तक मिलेगी सैलरी, परिवहन निगम में 357 पदों पर भर्ती, जानें अप्लाई करने की क्या है योग्यता

Published : Apr 18, 2022, 05:57 PM IST
35 हजार रुपए तक मिलेगी सैलरी, परिवहन निगम में 357 पदों पर भर्ती, जानें अप्लाई करने की क्या है  योग्यता

सार

नोटिफिकेशन के अनुसार अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग सैलरी और योग्यता तय की गई है। कैंडिडेट्स का सिलेक्सन रिटेन एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर होगा।   

करियर डेस्क. सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। दिल्ली परिवहन निगम (DTC) ने कॉन्ट्रेट बेस पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के अनुसार, 357 सहायक फोरमैन, सहायक फिटर और सहायक इलेक्ट्रीशियन पद के लिए भर्ती निकाली गई है। इन पदों पर अप्लाई करने के लिए लास्ट डेट 04 मई, 2022 है। जो कैंडिडेट्स इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं वो कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट dtc.nic.in में जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। बता दें कि कैंडिडेट्स केवल ऑनलाइन ही अप्लाई कर सकते हैं। 

जानें वैकेंसी डिटेल्स और सैलरी

  • सहायक फोरमैन: 112 पदों पर भर्ती होगी।
  • सैलरी: इन पदों पर सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को हर महीने 35400 सैलरी दी जाएगी।
  • असिस्‍टेंट फिटर: 175 पदों के लिए भर्ती
  • सैलरी: 17693 रुपए हर महीने सैलरी
  • सहायक इलेक्ट्रीशियन: 70 पदों के लिए होगी भर्ती। 
  • सैलरी- इन पदों पर सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को हर महीने 17693 रुपए सैलरी मिलेगी।


कौन कर सकता है अप्लाई
असिस्टेंट फोरमैन: इन पदों के लिे अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ऑटोमोबाइल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा होना चाहिए। इसके साथ ही कैंडिडेट्स के पास 2 साल वर्किंग का अनुभव हो। इस पोस्ट के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की आयु 18 साल से 35 साल तक होनी चाहिए। 
असिस्टेंट फिटर: इन पदों पर अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स के पास मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक, ऑटोमोबाइल और फिटर ट्रेड में आईटीआई का होना चाहिए। अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की आयु 18 साल से 25 साल के बीच होनी चाहिए।
असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन: कैंडिडेट्स के पास इलेक्ट्रीशियन (ऑटो), मैकेनिक ऑटो, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड्स में आईटीआई होना चाहिए।  इन पदों के लिए अ्पलाई करने वाले कैंडिडेट्स की आयु 18 से 25 साल के बीच में होनी चाहिए। 

इसे भी पढ़ें-  ये हैं दुनिया के सबसे महंगे फल, लाखों रुपए है बाजार में इनकी कीमत, 1KG का रेट जानकर उड़ जाएंगे होश

MP Board Result 2022: स्टूडेट्स ऐसे डाउनलोड करें अपनी मार्कशीट, जानें रिजल्ट से जुड़े अपडेट्स

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

ट्रेन का हॉर्न vs शेर की दहाड़: कौन ज्यादा दूर तक सुनाई देती है, जवाब जान दंग रह जाएंगे
CBSE Counseling 2026: बोर्ड छात्रों के लिए IVRS और टेली-काउंसलिंग सर्विस शुरू, जानें कैसे लें मदद