Job Alert: CISF में 1149 पदों के लिए निकली वैकेंसी, 69 हजार रुपए मिलेगी सैलरी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

Published : Jan 29, 2022, 08:40 AM ISTUpdated : Jan 29, 2022, 08:43 AM IST
Job Alert: CISF में 1149 पदों के लिए निकली वैकेंसी, 69 हजार रुपए मिलेगी सैलरी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

सार

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में कांस्टेबल (CISF Constable Recruitment 2022) और फायरमैन के पद पर बंपर वैकेंसी निकली है। CISF कांस्टेबल आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 4 मार्च 2022 है। 

करियर डेस्क.  केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में कांस्टेबल (CISF Constable Recruitment 2022) और फायरमैन के पद पर बंपर वैकेंसी निकली है। 12वीं पास कैंडिडेट्स इस भर्ती परीक्षा में भाग ले सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा में भाग लेने के लिए अधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 1149 पदों को भरा जाएगा।  ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन की प्रक्रिया  29 जनवरी 2022 को शुरू हो गई है और CISF कांस्टेबल आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 4 मार्च 2022 है। 

महत्वपूर्ण जानकारी

  • सीआईएसएफ कांस्टेबल आवेदन की प्रारंभिक तिथि – 29 जनवरी 2022
  • सीआईएसएफ कांस्टेबल आवेदन की अंतिम तिथि – 04 मार्च 2022 

कैंडिडेट्स कैसे करें आवेदन?

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट https://cisfrectt.in पर जाएं।
  • होमपेज पर लॉगिन का बटन दिखेगा। इसपर क्लिक करें।
  • नए रजिस्ट्रेशन के बटन पर क्लिक करें।
  • यहां मांगी गई जानकारियों को भरकर सबमिट करें।

कौन कर सकता है अप्लाई
इस पद पर भर्ती के इच्छुक कैंडिडेट्स को विज्ञान विषय के साथ 12वीं पास होना चाहिए। सीआईएसएफ कांस्टेबल पर के लिए आयु सीमा 18 से 23 वर्ष है। कैंडिडेट्स की ऊंचाई 170 सेमी और सीने का माप 80-85 सेमी होनी चाहिए। सीआईएसएफ कांस्टेबल के पद के लिए अधिसूचना इसकी आधिकारिक वेबसाइट 29 जनवरी 2022 से उपलब्ध हो जाएगी। ऐसे में कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं। कैंडिडेट्स को अप्लाई करने के लिए केवल 100 रुपए की फीस देनी होगी। 

कैसे होगा सिलेक्शन कितना मिलेगा वेतन
फिजिकल एफिशिएंसी टेस्‍ट (PET) और फ‍िजिकल स्‍टैंडर्ड टेस्‍ट (PST), लिखित परीक्षा, डॉक्‍यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्‍जाम‍िनेशन के बाद कैंडिडेट्स का सिलेक्शन होगा। फायरमैन व कांस्‍टेबल पद के लिए चयनित कैंडिडेट्स को इसमें वेतन स्तर-3 के आधार पर दिया जाएगा। जिसके तहत उन्‍हें (21,700-69,100 रुपये) मिलेंगे। इसके साथ उसे अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। 

इसे भी पढ़ें- UPSC ने जारी किया IFS Mains 2021 का एग्जाम शेड्यूल, इन शहरों में बनाए गए हैं एग्जाम सेंटर

क्या है RRB NTPC भर्ती विवाद: छात्र क्यों कर रहे विरोध, जानें इस एग्जाम से जुड़े सारे सवालों के जवाब

PREV

Recommended Stories

IBPS PO Mains Result 2025 आ गया…अब अगला कदम कौन-सा? इंटरव्यू से फाइनल मेरिट तक पूरी प्रक्रिया जानें
SSC GD Constable Salary 2026: चयनित होने पर मंथली सैलरी कितनी मिलेगी?