JOB ALERT: नेवी में 2500 पदों के लिए वैकेंसी, 12वीं पास कैंडिडेट्स करें अप्लाई, सैलरी 69,100 रुपए

Published : Mar 30, 2022, 09:29 AM IST
JOB ALERT: नेवी में 2500 पदों के लिए वैकेंसी, 12वीं पास कैंडिडेट्स करें अप्लाई, सैलरी 69,100 रुपए

सार

इन पदों पर भर्ती के लिए इंडियन नेवी ने एक क्राइटेरिया तय किया है। कैंडिडेट्स 12वीं क्लास मैथ और फिजिक्स के साथ पास हो। सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स के वेतन की बात करें तो उन्हें ट्रेनिंग के दौरान  14,600 रुपए मिलेंगे।

करियर डेस्क. सरकारी नौकरी (Government Job) की तलाश कर रहे कैंडिडेट्स के लिए सुनहरा मौका है। जो कैंडिडेट्स इंडियन नेवी (indian navy) में शामिल होना चाहते हैं उनके लिए बंपर वैकेंसी निकाली गई है। इंडियन नेवी ने सेलर और आर्टिफिशर की पोस्ट के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। ये भर्ती 2500 पदों के लिए निकाली गई है। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स इंडियन नेवी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं और ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ऑनलाइन अप्लाई करने की प्रोसेस 29 मार्च से शुरू हो गई है और लास्ट डेट 5 अप्रैल है। इन पदों पर कैंडिडेट्स का सिलेक्शन तीन चरणों में आयोजित होने वाले एग्जाम के माध्यम से होगा।

इसे भी पढ़ें- Bihar Board Result : तीन वो छात्र, जिन्होंने अपने कारनामों की वजह से बिहार बोर्ड को पहुंचाया बदनामी के शिखर पर

ऐसे करें अप्लाई
इन पदों पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले joinindiannavy.gov.in पर जाएं।
यहां होम पेज पर इंडियन नेवी ऑनलाइन फॉर्म वाले लिंक पर क्लिक करें।
अब एक नई विंडो ओपन होगी। 
यहां मांगी गई सारी जानकारी भरें।
फॉर्म भरने के बाद अपना पॉर्म एक बार अच्छी तरह से चेक करें और सब्मिट कर दें।

इसे भी पढ़ें-BSEB 12th Result 2022: बिहार बोर्ड में टॉपर छात्रों को ईनाम में क्या कुछ मिलेगा, सरकार की बड़ी घोषणा

कौन कर सकता है अप्लाई
इन पदों पर भर्ती के लिए इंडियन नेवी ने एक क्राइटेरिया तय किया है। इस क्राइटेरिया को पूरा करने वाले कैंडिडेट्स ही इन पदों के लिए अप्लाई कर पाएंगे। अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स का जन्म 1 अक्टूबर 2002 से 31 जुलाई 2005 के बीच में हुआ हो। कैंडिडेट्स 12वीं क्लास मैथ और फिजिक्स के साथ पास हो। इसके अलावा आर्टिफिसिर अप्रेंटिस पद के लिए कैंडिडेट्स के 12वीं क्लास में कम से कम 60 फीसदी अंक होने जरूरी हैं। 

कैसे होगा सिलेक्शन
कैंडिडेट्स का सिलेक्शन तीन चरणों में आयोजित होने वाले एग्जाम के आधार पर किया जाएगा। पहले चरण में कैंडिडेट्स को रिटेन एग्जाम देना होगा। रिटेन एग्जाम का पेपर हिंदी औऱ अंग्रेजी भाषा में होगा। इसके लिए कैंडिडेट्स को एक घंटे का समय दिया जाएगा। इसमें 12वीं क्लास तक के सवाल पूछे जाएंगे।  दूसरे चरण में उन कैंडिडेट्स को बुलाया जाएगा जो रिटेन एग्जाम क्वालीपाई करेंगे। इस चरण में कैंडिडेट्स का फिजिकल टेस्ट होगा। फिजिकल में कैंडिडेट्स को 7 मिनट में 1.6 किमी की रनिंग पूरी करनी होगी। 1 मिनट में 20 उठक-बैठक के साथ कम से कम 10 पुशअप भी लगाने होंगे। तीसरे चरण में उन कैंडिडेट्स को बुलाया जाएगा जो कैंडिडेट्स पहला और दूसरा चरण पास करेंगे। इसमें कैंडिडेट्स का मेडिकल किया जाएगा उसेक बाद। मैरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। 


कितनी मिलेगी सैलरी
तीनों एग्जाम में पास होने वाले कैंडिडेट्स को सिलेक्शन दिया जाएगा। सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स के वेतन की बात करें तो उन्हें ट्रेनिंग के दौरान  14,600 रुपए मिलेंगे। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद कैंडिडेट्स को 21,700 रुपए से लेकर 69,100 रुपए तक की सैलरी दी जाएगी। आर्टिफिशर अप्रेंटिस पोस्ट पर सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को 5200 रुपए का डीए हर महीने दिया जाएगा। 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

School Timings Changed: अब सुबह-सुबह नहीं जाना पड़ेगा स्कूल, इस शहर में बदली क्लास टाइमिंग
BMC Result 2026: कौन चलाता है मुंबई? मेयर या कोई और