Job Alert: AIIMS में निकली वैकेंसी, 108 पदों पर अप्लाई करने के लिए यहां जानें डिटेल्स

Published : Mar 19, 2022, 12:17 PM ISTUpdated : Mar 19, 2022, 02:29 PM IST
Job Alert: AIIMS में निकली वैकेंसी, 108 पदों पर अप्लाई करने के लिए यहां जानें डिटेल्स

सार

एम्स में भर्ती (AIIMS Recruitment 2022) निकली है। ये भर्ती 108 पदों के लिए निकाली गई है। इन पदों पर अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल बेवसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं और अप्लाई कर सकते हैं। 

करियर डेस्क. अगर आप सरकारी नौकरी (Government Job) की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए एक सुनहरा मौका (opportunity) है। एम्स में भर्ती (AIIMS Recruitment 2022) निकली है। ये भर्ती 108 पदों के लिए निकाली गई है। इन पदों पर अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल बेवसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं और अप्लाई कर सकते हैं।  गोरखपुर एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsgorakhpur. edu. in है। अप्लाई करने की लास्ट डेट 1 मई है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने के लिए कैंडिडेट्स इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- UPSC Interview: इन 6 बातों का रखें ध्यान, इंटरव्यू पैनल के साथ कभी नहीं करें बहस

किन पदों के लिए निकली है वैकेंसी
ये भर्ती कुल 108 पदों के लिए निकाली गई है। इसके लिए अलग-अलग योग्यता भी निर्धारित की गई है। 
प्राध्यापक या आचार्य के लिए 29 पोस्ट
अतिरिक्त आचार्य के लिए 22 पोस्ट
सह आचार्य के लिए 24 पोस्ट
सहायक आचार्य के लिए 33 पोस्ट 

कौन कर सकता है अप्लाई
अलग-अलग पदों पर अप्लाई करने के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है। योग्यता से संबंधित जानकारी के लिए कैंडिडेट्स भर्ती का नोटिफिकेशन जाकर देख सकते हैं। वहीं, अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की आयु 50 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। रिजर्वेशन कैटेगरी में आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें- UPSC मेंस रिजल्ट के बाद जानें क्या होगा आगे की प्रोसेस, 5 अप्रैल से शुरू होंगे इंटरव्यू

कैसे होगा सिलेक्शन
एम्स द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार, इन शैक्षणिक पदों पर सिलेक्शन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। कैंडिडेट्स को आवेदन पत्र के हिसाब से शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और उसके बाद उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। उसके बाद उनका सिलेक्शन किया जाएगा। सिलेक्ट हुए कैंडिडेट्स को अलग-अलग वेतनमान के हिसाब से सैलरी दी जाएगी।  

ऐसे देख सकते हैं भर्ती से जुड़ी जानकारी 
कैंडिडेट्स इस भर्ती से जुड़ी सारी जानकरी देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- aiimsgorakhpur.edu.in पर जाएं।
होम पेज के रिक्रूटमेंट पर क्लिक करें। इसके बाद यहां नोटिस के लिंक पर क्लिक करें। 
अब एक नया पेज ओपन होगा।
यहां आपको भर्तियों से जुड़ी सारी जानकारी मिल जाएगी।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

ट्रेन का हॉर्न vs शेर की दहाड़: कौन ज्यादा दूर तक सुनाई देती है, जवाब जान दंग रह जाएंगे
CBSE Counseling 2026: बोर्ड छात्रों के लिए IVRS और टेली-काउंसलिंग सर्विस शुरू, जानें कैसे लें मदद