
करियर डेस्क : जॉब सेक्टर (Job Sector) का बुरा हाल है। बड़ी संख्या में नौकरियों पर संकट मंडरा रहा है। ट्विटर, माइक्रोसॉफ्ट समेत कई टेक कंपनियों ने बड़ी संख्या में कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। गूगल, इंटेल जैसी बड़ी कंपनियों में बुरा हाल है। कमाई कम होने से हजारों लोगों की छंटनी कर दी गई है। क्रंचबेस न्यूज टैली के मुताबिक, इस साल अक्टूबर तक के आंकड़े ही हैरान कर देने वाले हैं। इस साल अक्टूबर तक अमेरिका (America) की बड़ी टेक कंपनियों ने 45 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को निकाल दिया है। जबकि कुछ कंपनियों ने छंटनी का ऐलान किया है। वहीं, ज्यादातर ने हायरिंग भी बंद कर दी है। जानें किस कंपनी ने कितने कर्मचारियों को जॉब से निकाला..
Twitter
एलन मस्क के आने के बाद ही कंपनी ने 50 प्रतिशत कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया है। मस्क ने बताया कि अभी कंपनी घाटे में चल रही है और हर दिन 40 लाख डॉलर का घाटा हो रहा है। इस घाटे की भरपाई के लिए छंटनी जरूरी है।
Microsoft
कमाई घटने की वजह से माइक्रोसॉफ्ट ने भी खर्चों में कटौती का ऐलान किया है। जुलाई 2022 में कंपनी ने एक प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी की थी। आगे भी कुछ और कर्मचारी निकाले जा सकते हैं।
Seagate
हार्ड ड्राइव बनाने वाली सी-गेट टेक्नोलॉजी ने भी बड़ी संख्या में छंटनी की है। पिछले महीने ही यह जानकारी दी गई थी कि करीब 8 प्रतिशत कर्मचारियों को निकालने का प्लान है। ऐसे में 3,000 के करीब छंटनी हो सकती है।
Snap
कंपनी स्टॉक में 40 प्रतिशत के करीब गिरावट के बाद कंपनी छंटनी की तैयारी में है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, 20 प्रतिशत कर्मचारी बाहर निकाले जा सकते हैं। यानी कि 1,000 कर्मचारियों की नौकरी पर संकट है।
Shopify
ई-कॉमर्स कंपनी भी अपने 10 प्रतिशत कर्मचारियों को नौकरी से निकालने जा रही है। इसकी घोषणा की जा चुकी है। एक हजार कर्मचारियों की नौकरी पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। कंपनी किसी भी वक्त फैसला ले सकती है।
Coinbase
क्वाइनबेस ने भी कंपनी से 18 प्रतिशत कर्मचारियों यानी 1,100 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। मंदी की आशंका के चलते कंपनी में कास्ट कटिंग की गई है। कंपनी कई और फैसले भी ले सकती है।
Netflix
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स भी घाटे का शिकार हुई है। कंपनी ने अब तक 500 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। कंपनी ने इस छंटनी पर सफाई देते हुए कहा कि यह साल उसके लिए कठिन रहा है।
Intel
इंटेल अगले साल तकक 18 हजार करोड़ की बचत करने की योजना पर काम कर रही है। यही कारण है कि बड़ी संख्या में कर्मचारियों को नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 20 प्रतिशत कर्मचारी निकाले जा सकते हैं।
Stripe
फिनटेक कंपनी 8 हजार कर्मचारियों में से करीब 14 प्रतिशत को जॉब से निकालने की तैयारी कर रही है। अगर कंपनी वर्कफोर्स घटाने का प्लान बनाती है तो 1,120 कर्मचारियों की नौकरी चली जाएगी।
Opendoor
यह रियल एस्टेट की स्टार्टअप कंपनी है। जिसकी तरफ से जानकारी दी गई है कि करीब 18 प्रतिशत यानी 550 कर्मचारियों की छंटनी हो सकती है। जल्द ही कंपनी इस पर फैसला लेगी और इन कर्मचारियों को कंपनी से बाहर होना पड़ेगा।
Lyft
कैलिफोर्निया की कंपनी लिफ्ट पिछले महीने ही 13 प्रतिशत यानी करीब 700 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल चुकी है। कंपनी ने सितंबर से ही हायरिंग भी बंद कर दी है। इसके साथ ही कंपनी कई और फैसले ले सकती है।
इसे भी पढ़ें
नौकरी करते हैं तो यह खबर आपके लिए : वर्कलोड से बढ़ रहीं ये समस्याएं, वक्त रहते संभल जाएं !
फेसबुक को भी लगी ट्विटर वाली बीमारी, मेटा में हो सकती है बड़े पैमाने पर छंटनी
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi