
JoSAA Counselling 2026 Schedule: देश के प्रतिष्ठित IIT, NIT, IIIT और GFTI संस्थानों में एडमिशन का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है। संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (Joint Seat Allocation Authority/JoSAA) ने काउंसिलिंग 2026 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। जेईई एडवांस्ड 2026 में सफल उम्मीदवार 2 जून शाम 5 बजे से जोसा काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। जोसा काउंसिलिंग प्रोसेस शुरू होने के साथ ही देश के टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों में एडमिशन प्रोसेस भी औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगी। काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवार अपनी पसंद के कॉलेज और ब्रांच चुन सकेंगे। जानिए जोसा काउंसिलिंग रजिस्ट्रेशन कब से कब तक कर सकते हैं और रजिस्ट्रेशन करने का पूरा प्रोसेस।
जोसा की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 2 जून 2026 शाम 5 बजे से शुरू होगी। उम्मीदवार 11 जून 2026 तक अपनी पसंद के संस्थान और कोर्स का चयन कर सकेंगे। विशेषज्ञों का कहना है कि चॉइस फिलिंग के दौरान जल्दबाजी करने के बजाय उम्मीदवारों को पिछले वर्षों के कटऑफ, अपनी रैंक और पसंदीदा ब्रांच को ध्यान में रखकर विकल्प भरने चाहिए।
काउंसलिंग प्रक्रिया में छात्रों को अपनी पसंद का बेहतर आकलन करने का अवसर देने के लिए JoSAA दो मॉक सीट अलॉटमेंट जारी करेगा। पहली मॉक सीट अलॉटमेंट लिस्ट 8 जून 2026 को और दूसरी मॉक सीट अलॉटमेंट लिस्ट 10 जून 2026 को जारी होगी। पहली लिस्ट 7 जून तक भरी गई चॉइस के आधार पर तैयार की जाएगी। इन मॉक रिजल्ट्स की मदद से छात्र समझ सकेंगे कि वर्तमान विकल्पों के आधार पर उन्हें कौन-सी सीट मिलने की संभावना है और जरूरत पड़ने पर वे अपनी प्राथमिकताओं में बदलाव कर सकेंगे।
जोसा काउंसिलिंग 2026 के पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 13 जून को जारी किया जाएगा। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को ऑनलाइन रिपोर्टिंग, डॉक्यूमेंट अपलोड और सीट स्वीकार करने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। पहले राउंड में सीट मिलने वाले छात्रों के लिए फीस जमा करने की अंतिम तिथि 26 जून 2026 निर्धारित की गई है।
JoSAA Counselling 2026 Complete Schedule Check Here
जोसा के नियमों के अनुसार केवल वे उम्मीदवार जो जेईई एडवांस्ड में 2026 में रैंक हासिल करने में सफल रहे हैं, IIT में सीट आवंटन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। हालांकि NIT, IIIT और अन्य Government Funded Technical Institutes (GFTIs) में प्रवेश के लिए JEE Main के योग्य उम्मीदवार भी जोसा काउंसिलिंग में शामिल हो सकते हैं। सभी पात्र छात्रों को ऑनलाइन चॉइस फिलिंग करना अनिवार्य होगा।
जोसा काउंसलिंग 2026 में शामिल होने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो कर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं-
JoSAA ने स्पष्ट किया है कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए IITs द्वारा ऑफर किए जाने वाले सभी कोर्स और सीटों की विस्तृत जानकारी ऑनलाइन चॉइस फिलिंग के दौरान उपलब्ध कराई जाएगी। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे विकल्प भरने से पहले कोर्स स्ट्रक्चर, ब्रांच और संस्थान की जानकारी ध्यान से चेक कर लें।
JoSAA Counselling सिर्फ सीट आवंटन की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह तय करती है कि छात्र अगले चार वर्षों तक किस संस्थान और किस ब्रांच में पढ़ाई करेंगे। ऐसे में सही रणनीति, समझदारी से भरी गई चॉइस और समय पर डॉक्यूमेंट जमा करना अपको अपना मनपसंद कॉलेज दिलाने में मदद कर सकता है। जो छात्र IIT, NIT या IIIT में एडमिशन का सपना देख रहे हैं, उनके लिए 2 जून से शुरू होने वाली यह काउंसिलिंग प्रक्रिया बेहद है।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।