
करियर डेस्क. हरियाणा लोक सेवा आयोग, (HPSC) द्वारा आयोजित पंजाब और हरियाणा सिविल जज प्रारंभिक परीक्षा (Judiciary Result) के फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिए गए हैं। फाइनल रिजल्ट के साथ कैंडिडेट्स के लिए फाइनल आंसर की भी जारी की गई है। जिन कैंडिडेट्स ने यह एग्जाम दिया था वो कैंडिडेट्स पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय, highcourtchd.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बता दें कि इस एग्जाम में पास हुए कैंडिडेट्स अब मेन परीक्षा में शामिल होंगे। रिजल्ट और आंसर की देखने के लिए कैंडिडेट्स इस लिंक पर क्लिक करें।
कब आयोजित हुई थी परीक्षा
इस परीक्षा का रिजल्ट हरियाणा उच्च न्यायालय, highcourtchd.gov.in पर उपलब्ध है। हरियाणा सिविल सेवा (न्यायिक शाखा) प्रारंभिक परीक्षा 13 नवंबर, 2021 को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की गई थी।
कैसे देख सकते हैं अपना रिजल्ट
जिन कैंडिडेट्स को ऑनलाइन रिजल्ट देखने में दिकक्तों को सामना करना पड़ रहा है। उन कैंडिडेट्स के लिए हम आसान स्टेप्स बता रहे हैं। इस आसान स्टेप्स को फॉलो करके कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
कितने पदों के लिए हुई थी भर्ती
एचपीएससी हरियाणा सिविल सेवा (न्यायिक शाखा) में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के 256 पदों की कुल रिक्तियों के लिए यह भर्ती आयोजित किया जा रहा है। कुल रिक्तियों में से 239 रिक्तियां सीधी भर्ती के लिए हैं। कैंडिडेट्स फाइनल आंसर की से जरिए अपने आंसर का मिलान कर सकते हैं। जो कैंडिडेट्स इस एग्जाम में शामिल हुए थे वो अपनी आंसर की डाउनलोड करके अपने उत्तर से मिलान कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Delhi University में बदल सकता है एडमिशन का नियम, अगले साल से इस तरह मिलेगा प्रवेश
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi