Kam Padhe Logo ke Liye Business Ideas: अगर आप कम पढ़े-लिखे हैं और हाई इनकम वाले बिजनेस करना चाहते हैं, तो हम आपको बता रहे हैं, ऐसे 5 शानदार बिजनेस के बारे में, जिसे आप घर से शुरू करके अनलिमिटेड कमाई कर सकते हैं। जानें बेहद आसान, हाई प्रॉफिट वाले काम।
आज के समय में पैसा कमाने के लिए बड़ी डिग्री नहीं, बल्कि सही आइडिया और मेहनत की जरूरत होती है। अगर आप ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं हैं, तब भी कुछ ऐसे बिजनेस हैं जिन्हें आप घर बैठे या अपने इलाके से शुरू करके अच्छी कमाई कर सकते हैं। खास बात ये है कि इनकी डिमांड बहुत ज्यादा। जानिए ऐसे ही 5 शानदार बिजनेस आइडिया।
26
होम मेड हेल्पर्स एजेंसी
आज के समय में घरों में काम करने वाली भरोसेमंद हेल्प मिलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में आप अपने इलाके की महिलाओं और लोगों को जोड़कर एक छोटी एजेंसी बना सकते हैं। आपका काम होगा लोगों की जरूरत के हिसाब से कामवाली, कुक या केयरटेकर उपलब्ध कराना। हर डील पर आप कमीशन ले सकते हैं, जिससे महीने की अच्छी कमाई बन सकती है।
36
टिफिन/होम फूड सर्विस
अगर घर में अच्छा खाना बनता है, तो ये सबसे आसान और तेजी से चलने वाला बिजनेस है। आजकल ऑफिस जाने वाले, स्टूडेंट्स और बैचलर्स को घर जैसा खाना चाहिए होता है। आप रोजाना 10-20 टिफिन से शुरुआत करके धीरे-धीरे इसे बड़ा कर सकते हैं। कम खर्च, ज्यादा मुनाफा, यही इसकी खासियत है।
घर बदलते समय लोगों को सामान पैक करने और उठाने में काफी दिक्कत होती है। आप 2-3 लोगों की टीम बनाकर ये सर्विस शुरू कर सकते हैं। हर शिफ्टिंग पर अच्छा पैसा मिलता है, और धीरे-धीरे आपका नाम इलाके में फैल जाता है। जिससे बड़े लेवल पर काम मिलने लगता है और शानदार इनकम होती है।
56
ऑनलाइन रीसेलिंग बिजनेस
आप बिना दुकान खोले भी बिजनेस कर सकते हैं। WhatsApp, Facebook या Instagram पर कपड़े, ज्वेलरी, घरेलू सामान बेचें। आप थोक में सस्ता माल लेकर या सप्लायर से जोड़कर मार्जिन कमा सकते हैं। इसमें ना ज्यादा पढ़ाई चाहिए, ना बड़ा निवेश।
66
दूध/सब्जी डिलीवरी सर्विस
हर घर में रोज दूध और सब्जी की जरूरत होती है। आप आसपास के किसानों या डेयरी से सामान लेकर लोगों के घर तक पहुंचा सकते हैं। सुबह-शाम की डिलीवरी से रोज कैश इनकम होती है और ग्राहक भी जल्दी बन जाते हैं।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।