
करियर डेस्क : कौन बनेगा करोड़पति का 14वां सीजन (KBC 14) चल रहा है। हर दिन शो के होस्ट अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के सवाल और कंटेस्टेंट के जवाब। हर पड़ाव के साथ कठिन होते सवाल और बढ़ती प्राइज मनी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। हर कोई इस शो का हिस्सा बनना चाहता है और उसे लगता है कि इस सवाल का जवाब तो उसके पास भी था। अगर आप भी इनमें से एक हैं तो आपके लिए हम यहां लाएं हैं केबीसी के अब तक 13 सीजन के वो सवाल, जिनका जवाब देकर कंटेस्टेंट करोड़पति बन गए थे। इन सवालों की प्राइज मनी 1 करोड़ से 7 करोड़ तक की थी। आप भी इनका जवाब देकर खुद का जनरल नॉलेज चेक कर सकते हैं..
KBC Season-1, कंटेस्टेंट- हर्षवर्धन नवाते, प्राइज मनी- एक करोड़
सवाल- इनमें से किसे भारतीय संविधान के तहत संसद की कार्रवाई में भाग लेने की अनुमति मिलती है?
जवाब- अटार्नी जनरल
KBC Season-2, कंटेस्टेंट- गणेश शिंदे, प्राइज मनी- एक करोड़
सवाल- इनमें से कौन-सा किला भारत में यूरोप के किसी औपनिवेशिक ताकत द्वारा नहीं बनवाया गया था?
जवाब- चांब्रे का किला
KBC Season-3
साल 2007 में आए इस सीजन में अमिताभ बच्चन की तबीयत खराब हो गई थी। शो को शाहरुख खान के रुप में नया होस्ट मिला था। इस सीजन में शो से कोई भी करोड़पति नहीं बन सका।
KBC Season-4, कंटेस्टेंट- प्रशांत बतर, प्राइज मनी- 5 करोड़
सवाल- साल 1978 में अंटार्कटिका (Antarctica) में पैदा होने वाला पहला शख्स कौन था?
जवाब- एमिलियो पाम
KBC Season-5, कंटेस्टेंट- सुशील कुमार, प्राइज मनी- 5 करोड़
सवाल- किस औपनिवेशिक ताकत ने 18 अक्टूबर, 1668 में निकोबार द्वीप समूह ब्रिटेन को बेचकर वहां से अपनी सत्ता समाप्त कर दी?
जवाब- डेनमार्क
KBC Season-6, कंटेस्टेंट- सुनमित कौर साहनी, प्राइज मनी- 5 करोड़
सवाल - दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची पर्वत चोटी K2 पर सफलतापूर्वक चढ़ने वाली पहली महिला कौन थी?
जवाब- वांडा रुटकीविज
KBC Season-8, कंटेस्टेंट- अचिन और सार्थक नरुला, प्राइज मनी- 7 करोड़
सवाल- सबसे पहले सूरत पहुंचने वाले ब्रितानी व्यापारिक जहाज हेक्टर का कमांडेंट कौन था?
जवाब - विलियम हाकिंस
KBC Season-9, कंटेस्टेंट- सुशील कुमार, प्राइज मनी- 1 करोड़
सवाल- गैलेक्सी के उस सुपरक्लस्टर का क्या नाम दिया गया, जिसे भारतीय खगोलशास्त्रियों की एक टीम ने 2017 ने खोजा था?
जवाब- सरस्वती
KBC Season-10, कंटेस्टेंट- विनीता जैन, प्राइज मनी- 1 करोड़
सवाल- सुप्रीम कोर्ट में 13 जजों की सबसे बड़ी संवैधानिक बेंच ने किस मामले की सुनवाई की थी?
जवाब- केशवानंद भारती केस
KBC Season-11, कंटेस्टेंट- चरणा गुप्ता, प्राइज मनी- 1 करोड़
सवाल- साल 1944 में टोंगबी की लड़ाई किस शहर के पास हुई थी, जो आज भारत के एक राज्य की राजधानी भी है?
जवाब- इंफाल
KBC Season-12, कंटेस्टेंट- छवि कुमार, प्राइज मनी- 1 करोड़
सवाल- साल 2024 तक पहली महिला और अगले पुरुष को चांद पर भेजने के लिए अमेरिका अंतरिक्ष कार्यक्रम का नाम किस यूनानी देवी के नाम पर रखा गया है?
जवाब- अर्टेमिस
KBC Season-13, कंटेस्टेंट- साहिल आदित्य अहिरवार, प्राइज मनी- 7 करोड़
सवाल- पाचन तंत्र वाला एकमात्र पक्षी कौन सा है, जो गोजातीय (Bovine) के रूप में वनस्पति को किण्वित (Fermented) करता है और विशेष रूप से पत्तियों और कलियों को खाने में सक्षम है?
जवाब- होत्जिना
इसे भी पढ़ें-
21 साल पहले KBC में 14 साल का लड़का बना था करोड़पति, आज देश के सबसे दबंग IPS अफसरों में नाम
KBC 14: 25 लाख के इस सवाल का जवाब नहीं दे पाईं सिंगरौली डिप्टी कलेक्टर, क्या आप जानते हैं सही आंसर
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi