KBC 14: ऐसा राग जिससे जल उठते हैं चिराग, केबीसी के दूसरे संभावित करोड़पति से पूछे गए ऐसे 15 सवाल

Published : Oct 11, 2022, 03:32 PM ISTUpdated : Oct 12, 2022, 10:29 AM IST
KBC 14: ऐसा राग जिससे जल उठते हैं चिराग, केबीसी के दूसरे संभावित करोड़पति से पूछे गए ऐसे 15 सवाल

सार

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 को दूसरा करोड़पति मिल गया है।  दिल्ली के शाश्वत गोयल मां के सपनों को पूरा करने केबीसी के मंच पर सवालों का जवाब दे रहे हैं। वह 2000 से ही हॉटसीट पर पहुंचने का प्रयास कर रहे थे, अब उन्हें सफलता मिली है।

करियर डेस्क : क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 14वां सीजन (Kaun Banega Crorepati 14) दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। रात 9 बजते ही लोग टीवी के सामने बैठ जा रहे हैं और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के सवालों को ध्यान से सुनते हैं। इस सीजन शो को दूसरा संभावित करोड़पति मिल गया  है। दिल्ली के शाश्वत गोयल फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड में सबसे पहले जवाब देकर हॉटसीट पर पहुंचे हैं। उनके कई सवाल पूछे गए हैं। शाश्वत ने एक-एक कर लगभग सभी सवालों के जवाब दिए हैं। अब वे 7.5 करोड़ जीतने के नजदीक हैं। आइए जानते हैं केबीसी में पूछे गए 15 सवाल और उनके जवाब..

1. इनमें से एक फल के साथ-साथ एक फेमस अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनी का नाम भी है?
A. बनाना
B. एप्पल
C. ऑरेंज
D. कीवी

सही जवाब- एप्पल

2. महान गायक स्व किशोर कुमार का जन्म का नाम था?
A. अनूप कुमार गांगुली
B. करीम अब्दुल
C. आभास कुमार गांगुली
D. अहमद कुमार गांगुली

सही जवाब- आभास कुमार गांगुली

3. किस राग के बारे में कहा जाता है कि इसके गाने से चिराग जल उठते हैं?
A. राग भैरवी
B. राग दीपक
C. राग मारवा
D. राग असरवी

सही जवाब- राग दीपक

4. इनमें से भारत में बिस्कुट का ब्रांड नहीं है?
A. मैंगो बाइट
B. ओरियो
C. पारले-जी
D. गुड-डे

सही जवाब- मैंगो बाइट

5. क्या एक व्यक्ति के विशिष्ट तरीके से लिखे नाम है, जिसका प्रयोग पहचान के लिए किया जाता है?
A. कुलनाम
B. उपनाम
C. मध्य नाम
D. हस्ताक्षर

सही जवाब- हस्ताक्षर

6. किस स्थान का उपयोग घर में कार पार्क करने किया जाता है?
A. हॉल
B. किचन
C. गराज
D. बेडरूम

सही जवाब- गराज

7. कौन सा देश खाड़ी क्षेत्र नहीं है?
A. संयुक्त अरब अमीरात
B. रोमानिया
C. यमन
D. ओमान

सही जवाब- रोमानिया

8. कौन सा सुपरहीरो हरे रंग का है?
A. एक्वामैन
B. वंडर वुमन
C. इनक्रेडिबल हल्क
D. ब्लैक विडो

सही जवाब- इनक्रेडिबल हल

9. साल 2021 में अनीता आनंद किस देश की रक्षा मंत्री बनीं?
A. कनाडा
B. नॉर्वे
C. यूनाइटेड किंगडम
D. फिजी

सही जवाब- कनाडा

10. किस खाने की चीज के अंग्रेजी नाम की उत्पत्ति भारतीय भाषा में है?
A. अदरक
B. केला
C. कद्दू
D. कॉफी

सही जवाब- अदरक

11. महान गायक मन्ना डे का रियल नेम क्या था?
A. प्रबोध चंद्र डे
B. प्रबोध डे
C. प्रमोद डे
D. प्रमोद चंद्र डे

सही जवाब- प्रबोध चंद्र डे

12. केरल का विशु पर्व किस माह में मनाया जाता है?
A. जनवरी
B. फरवरी
C. मार्च
D. अप्रैल

सही जवाब- अप्रैल

13.मनुष्य में नहीं पाया जाता है?
A. दिमाग
B. टेल
C. नाक
D. उंगलियां

सही जवाब- टेल

14. किस कप्तान ने ICC मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 50 ओवर के दोनों संस्करणों को जीता है?
A. रिकी पोंटिंग
B. एमएस धोनी
C. विराट कोहली
D. डैरेन सैमी

सही जवाब- एम एस धोनी

15. किसमें कैफीन नहीं होता है?
A. चाय
B. कॉफी
C. नींबू पानी
D. सोडा

उत्तर: C. नींबू पानी

इसे भी पढ़ें
KBC 14 : किस देश से GST की शुरुआत? जीनियस हैं तो केबीसी के 25 सवालों का दें जवाब

KBC 14: लंकापति रावण तो लंका लक्ष्मी कौन? केबीसी में पूछा गया जबरदस्त सवाल

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Read more Articles on

Recommended Stories

CBSE Counseling 2026: बोर्ड छात्रों के लिए IVRS और टेली-काउंसलिंग सर्विस शुरू, जानें कैसे लें मदद
Anil Agarwal Daughter: अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया अग्रवाल हेब्बार कौन है, जानिए क्या करती है