केबीसी के 14वें सीजन में जनरल नॉलेज के तरह-तरह के सवाल कंटेस्टेंट को उलझा रहे हैं। सवाल तो सिंपल होते हैं लेकिन एक छोटी सी चूक कंटेस्टेंट को जवाब से दूर कर देता है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ सवाल, जिनका जवाब बेहद आसान..  

करियर डेस्क :  रियलिटी क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का यह सीजन (Kaun Banega Crorepati 14) जबरदस्त तरीके से हिट चल रहा है। दर्शकों को शो को होस्ट कर रहे अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के सवाल खूब आकर्षित कर रहे हैं। ये सवाल हैं तो जनरल नॉलेज के लेकिन कई बार सवाल सिंपल होते हुए भी कठिन से लगते हैं और हॉटसीट पर बैठा कंटेस्टेंट जवाब देने से चूक जाता है। ऐसे ही एक शो में बिग-बी ने रामायण काल की लंका और रावण से जुड़ा एक सवाल पूछा, जिसको सुनने के बाद दर्शकों का सिर भी घुम गया। क्या आपका जनरल नॉलेज अच्छा है तो एक बार इन सवालों को ट्राई जरूर करें...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. इनमें से कौन-सा भूजल रिचार्ज करने का प्रभावी तरीका है?
A. पानी की टंकी लगाना
B. बोरवेल का निर्माण
C. उपर्युक्त में से कोई नहीं
D. सोकपिट का निर्माण

सही जवाब- सोकपिट का निर्माण

2. ऐसा राज्य जहां शत्रुंजय पर्वत पर आठ सौ से ज्यादा जैन मंदिर हैं?
A. महाराष्ट्र
B. गुजरात
C. बिहार
D. राजस्थान

सही जवाब- गुजरात

3. साल 2022 राष्ट्रमंडल खेल में अविनाश साबले ने रजत पदक जीता, वे किस खेल से संबंधित हैं?
A. मैराथन
B. पोल वॉल्ट
C. 3000 मीटर स्टीपलचेज
D. डिकैथलॉन

सही जवाब- 3000 मीटर स्टीपलचेज

4. रामायण में लंकिनी, जिसे लंकालक्ष्मी के नाम से भी जाना जाता है, एक संरक्षक थी, उसने किसे लंका में प्रवेश करने से रोकने की कोशिश की थी?
A. बाली
B. सुग्रीव
C. जटायु
D. हनुमान

सही जवाब- हनुमान

5. इंडियन नेवी के नए नौसेनिक ध्वज के अंदर अष्टकोणीय आकार का प्रतीक किस राजा की शाही मुहर से प्रेरित?
A. महाराणा प्रताप
B. राजा राज चोल
C. छत्रपति शिवाजी महाराज
D. कनिष्क

सही जवाब- छत्रपति शिवाजी महाराज

6. ऐसा देश जिसे हम हॉलैंड नाम से भी जानते हैं?
A. ग्रेट ब्रिटेन
B. जर्मनी
C. फ्रांस
D. नीदरलैंड

सही जवाब- नीदरलैंड

7. मोंगरा, लच्छा और जरदा उस उत्पाद के प्रकार हैं, जो जम्मू और कश्मीर में सबसे ज्यादा होता है?
A. केसर
B. अखरोट
C. सेब
D. खुबानी

सही जवाब- केसर

9. सेल्सियस फॉरेनहाइट और केल्विन में क्या मापा जाता है?
A. वर्षा
B. चमक
C. तापमान
D. विकिरण

सही जवाब- तापमान

इसे भी पढ़ें
KBC 14: किस हड्डी को कहते हैं माथा, कहां बसता है दुनिया का सबसे ठंडा गांव? क्या आप जानते हैं जवाब

KBC 14: केबीसी के 15 सिंपल सवाल, सरकारी टीचर ने दिए 11 के जवाब, आपके पास कितनों के Answer