KBC के इन 10 सवालों के आगे पढ़ाकू लोगों की बत्ती हुई गुल, सही जवाब देने वाला घर बैठे बनेगा लखपति

 कौन बनेगा करोड़पति का 12 (Kaun Bangega Crorepati Season 12) सीजन बहुत जल्द शुरू होने वाला है। 

Asianet News Hindi | Published : Jun 5, 2020 11:07 AM IST / Updated: Jun 05 2020, 05:20 PM IST

नई दिल्ली. कौन बनेगा करोड़पति का 12 (Kaun Bangega Crorepati Season 12) सीजन बहुत जल्द शुरू होने वाला है। इस बार का शो बहुत ही खास होने वाला है क्योंकि ये लॉकडाउन के कारण अॉनलाइन ही होगा। कोरोना वायरस महामारी की वजह से इस शो को पूरी तरह वर्चुअल स्पेस पर ही शूट किया जाएगा। कौन बनेगा करोड़पति 12 में हिस्सा लेने के लिए अमिताभ बच्चन ने कुल 14 सवाल पूछे थे। क्या आपको पता है ये सवाल क्या थे?

कौन बनेगा करोड़पति 12 में हिस्सा लेने के लिए अमिताभ बच्चन ने कुल 14 सवाल पूछे थे। क्या आपको पता है ये सवाल क्या थे? अमिताभ बच्चन (Amitabh Bacchan KBC Host) इस बार भी शो होस्ट कर रहे हैं। केबीसी 12 रजिस्ट्रेशन (KBC 12 Registration) शुरू हो गए हैं आप भी घर बैठे सवालों के सही जवाब देकर खेल का हिस्सा बन सकते हैं। इसके साथ बच्चे-बूढ़े सभी के पास घर बैठे लखपति बनने का शानदार मौका भी है। 

1. चीन में कहां सबसे पहले कोरोना वायरस रोग 2019 या कोविड-19 की पहचान हुई थी?

A. शेन्झू
B. वुहान
c. बीजिंग
D. शंघाई

उत्तर. B. वुहान

2. फिल्म 'बाला' में, आयुष्मान खुराना द्वारा निभाया गया चरित्र, बालमुकुंद शुक्ला, किस समस्या से संघर्ष करता है?

A. बाल सफेद होना
B. समय से पहले बुढ़ापा
c. याददाश्त खो जाना
D. समय से पहले गंजापन

उत्तर. D. समय से पहले गंजापन

3. दादरा और नगर हवेली के साथ किस जगह को मिलाकर भारत के सबसे नए केंद्र शासित प्रदेश का गठन किया गया?

A. दमन और दीव
B. लक्षद्वीप
c. कच्छ
D. मिनिकॉय द्वीप

उत्तर. B. लक्षद्वीप

4. 2020 में आयोजित किस खेल के विश्व कप में 16 वर्षीय शेफाली वर्मा ने भारत की ओर से भाग लिया था?

A. हॉकी
B. कुश्ती
c. क्रिकेट
D. बैडमिंटन

उत्तर. c. क्रिकेट

5. अपने शुरुआती करियर में कौन-से सुपरस्टार 'बागले की दुनिया', 'फौजी' और 'सर्कस' टीवी धारावाहिकों में नजर आए हैं?

A. सलमान खान
B. शाहरुख खान
c. आमिर खान
D. संजय दत्त

उत्तर. B. शाहरुख खान

6. पुलेला गोपीचंद और उनके दो शिष्यों ने किस खेल में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार जीता है?

A. टेनिस
B. टेबल टेनिस
c. बैडमिंटन
D. स्क्वॉश

उत्तर. c. बैडमिंटन

7. भारत में प्रवेश करते ही ब्रह्मपुत्र नदी किस राज्य से होकर सबसे पहले गुजरती है?

A. असम
B. मेघालय
c. अरुणाचल प्रदेश
D. नागालैंड

उत्तर. c. अरुणाचल प्रदेश

8. अहमदाबाद के नजदीक मोटेर में स्थित विश्व के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का नाम किस नेता के सम्मान में रखा गया है?

A. महात्मा गांधी
B. मोरारजी देसाई
c. माधव सिंह सोलंकी
D. सरदार पटेल

उत्तर. D. सरदार पटेल

9. किस धर्म के नाम की उत्पत्ति मूल रूप से एक संस्कृत शब्द 'शिष्य' से हुई है, जिसका अर्थ 'अनुयायी' होता है?
 

A. हिंदू
B. सिख
c. जैन
D. बौद्ध

उत्तर. B. सिख

10. भारत के संविधान की प्रस्तावना इनमें से किन शब्दों से शुरू होती है?

A. न्याय, स्वतंत्रता, समानता
B. सत्यमेव जयते
C. हम, भारत के लोग
D. छब्बीस नवंबर, 1949

उत्तर. C. हम, भारत के लोग

Share this article
click me!