Kavya Maran Career: कलानिधि मारन की बेटी काव्या क्या करती हैं? कहां से की पढ़ाई, जानिए करियर की दिलचस्प बातें

Published : Oct 17, 2026, 11:15 AM ISTUpdated : Oct 17, 2026, 11:21 AM IST
Kavya Maran

सार

What Does Kavya Maran Do:कौन हैं काव्या मारन और क्या करती हैं काम? जानिए कहां से की पढ़ाई, कैसे बनाई अपनी पहचान और सनराइजर्स हैदराबाद से क्या है उनका कनेक्शन। म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर के साथ शादी की खबरों के बीच जानिए काव्या मारन के लाइफ की रोचक बातें।

Kavya Maran Profession: IPL में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को सपोर्ट करते हुए अक्सर नजर आने वाली काव्या मारन एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी पर्सनल लाइफ है। काव्या का नाम म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर के साथ शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में है। हालांकि, शादी को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। इस बीच जानिए कौन हैं काव्या मारन, उन्होंने कहां से पढ़ाई की है और क्या करती हैं?

कौन हैं काव्या मारन और कितनी है उनकी उम्र?

काव्या मारन का जन्म 6 अगस्त 1992 को चेन्नई में हुआ था। अक्टूबर 2026 के हिसाब से उनकी उम्र 34 साल है। वह सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन और कावेरी मारन की बेटी हैं। उनका परिवार मीडिया और मनोरंजन कारोबार में अपनी मजबूत पहचान रखता है। हालांकि, काव्या की पहचान सिर्फ एक बड़े कारोबारी परिवार की बेटी के तौर पर नहीं है। वह खुद भी बिजनेस की दुनिया में सक्रिय हैं और खासकर क्रिकेट की वजह से देशभर में लोकप्रिय हुई हैं।

ये भी पढ़ें- Who is Anirudh Ravichander: अनिरुद्ध रविचंदर कौन हैं? SRH CEO काव्या मारन से शादी की चर्चा के बीच सुर्खियों में

क्या करती हैं काव्या मारन? IPL टीम से क्या है कनेक्शन?

काव्या मारन सनराइजर्स हैदराबाद की CEO हैं और टीम के प्रबंधन से जुड़े अहम फैसलों में उनकी भूमिका रहती है। IPL ऑक्शन से लेकर मैचों तक, उन्हें अक्सर टीम का समर्थन करते देखा जाता है। सनराइजर्स हैदराबाद सन टीवी नेटवर्क के स्वामित्व वाली IPL फ्रेंचाइजी है। खिलाड़ियों के चयन और टीम की रणनीति से जुड़े आयोजनों में काव्या की मौजूदगी उन्हें क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा में रखती है। मैच के दौरान उनके रिएक्शन भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं।

काव्या मारन ने कहां से की है पढ़ाई?

काव्या ने चेन्नई के स्टेला मैरिस कॉलेज से कॉमर्स की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने विदेश में मैनेजमेंट की पढ़ाई पूरी की। उनके एजुकेशनल बैकग्राउंड को कारोबार और टीम प्रबंधन में उनकी भूमिका से जोड़कर देखा जाता है।

ये भी पढ़ें- Kavya Maran Net Worth: अनिरुद्ध रविचंदर से शादी की चर्चा के बीच जानें कितनी अमीर हैं काव्या मारन

कितनी है काव्या मारन की नेटवर्थ?

काव्या मारन की कुल संपत्ति को लेकर कई मीडिया रिपोर्ट्स में करीब 409 करोड़ रुपये का अनुमान लगाया गया है। हालांकि, उनकी निजी संपत्ति का कोई आधिकारिक और सार्वजनिक रूप से सत्यापित आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। उनके पिता कलानिधि मारन का कारोबार सन टीवी नेटवर्क सहित मीडिया और मनोरंजन के कई क्षेत्रों में फैला है। लेकिन परिवार की कुल संपत्ति और काव्या की व्यक्तिगत संपत्ति अलग-अलग हैं। काव्या मारन की पहचान आज कारोबार और क्रिकेट, दोनों क्षेत्रों में है। IPL में उनकी सक्रिय भूमिका और सन ग्रुप से जुड़ाव उन्हें देश की चर्चित युवा कारोबारी हस्तियों में शामिल करता है।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Pilot Hijil Jebin Story: 20 सब्जेक्ट में फेल, Zomato में की डिलीवरी-अब पायलट बना केरल का 'लाल'
Central Government Bonus 2026: सरकारी कर्मचारियों को 30 दिन का बोनस, जानें किसे मिलेगा और किसे नहीं